दिव्यांका त्रिपाठी के घर कोरोना का कहर
दिव्यांका त्रिपाठी के घर कोरोना का कहर Syed Dabeer Hussain - RE
सेलिब्रिटी

दिव्यांका त्रिपाठी के घर कोरोना का कहर, एक्ट्रेस की चाची का हुआ निधन

Author : Sudha Choubey

देशभर में फैली कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने अभी तक कई लोगों को अपना शिकार बना लिया है। कुछ लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। मुंबई में कोरोना के बढ़ते केसों को देखकर सरकार ने वहां पर 15 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है। इसकी की वजह से सभी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। इसी बीच टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के घर से दुखद खबर सामने आ रही है। दिव्यांका त्रिपाठी की आंटी राखी त्रिपाठी का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है।

दिव्यांका की मां नीलम ने दी जानकारी:

इस दुखद खबर की जानकारी दिव्यांका त्रिपाठी की मां नीलम त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर सभी को दी है। इसके लिए उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया और लिखा कि, "मेरी देवरानी राखी त्रिपाठी का स्वर्गवास हो गया है। सभी से अनुरोध है घर पर रहें, सुरक्षित रहें।" वहीं दिव्यांका ने अभी तक इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

दिव्यांका की मां नीलम ने दी जानकारी

दिव्यांका का नहीं आया रिएक्शन:

वहीं अभी इस दुखद खबर पर दिव्यांका की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें, टीवी इंडस्ट्री ही नहीं बॉलीवुड में भी COVID-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई कलाकार वायरस के शिकार हो गए हैं। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण, टीवी और फिल्म की शूटिंग अब अप्रैल के अंत तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

पंडित किरण मिश्र का भी कोरोना से निधन:

बताते चलें कि, कई भक्ति गीतों के लिए मशहूर और चुनिंदा फिल्मी गीत लिखने वाले पंडित किरण मिश्र का आज कोरोना के संक्रमण के चलते निधन हो गया। वे मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती थे। वे 67 साल के थे। बताया जा रहा है कि, उन्हें तीन दिन पहले ही अंधेरी पूर्व स्थित सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT