वरुण धवन ने बच्ची को नहीं खिलाया केक
वरुण धवन ने बच्ची को नहीं खिलाया केक Social Media
सेलिब्रिटी

वरुण धवन ने बच्ची को नहीं खिलाया केक, कृति सेनन ने शेयर किया वीडियो

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग के लिए अरुणाचल प्रदेश में हैं। आए दिन दोनों वहां से वीडियोज और फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

कृति सेनन ने शेयर किया वीडियो:

हाल ही में अभिनेत्री कृति सेनन ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए कृति ने लिखा, "इससे शायद आपका दिन बन जाए। हम सभी कभी न कभी उस बच्ची की जगह रह चुके हैं। नहीं रहे क्या। साथ ही उन्होंने एक्टर को टैग करते हुए लिखा कि, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उन्होंने बच्ची के साथ ऐसा किया।"

कैसा है वीडियो:

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, वरुण धवन एक केक काटते हैं और उसे अपने साथ में खड़े एक फैन को खाने के लिए शेयर करते हैं। इस फैन की गोद में करीब एक साल की बच्ची है। जैसे ही वरुण केक उस फैन की तरफ आगे बढ़ाते में बच्ची को लगता है कि, केक उसे खाने के लिए दिया जा रहा है। ये बच्ची अपना मुंह खोलकर केक खाना चाहती है, लेकिन वरुण उसके पिता को केक खिला देते हैं, बच्ची के केक खाने की इच्छा अधूरी रह जाती है।

वायरल हो रहा है वीडियो:

सोशल मीडिया पर यह मजेदार पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। फैंस अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं और दिल खोलकर वीडियो को पसंद कर रहे हैं। कृति के इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

वहीं अगर वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' की बात करें, तो 'भेड़िया' एक हॉरर-कॉमिडी फिल्म है, जिसे दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले दिनेश ने 'स्त्री' और 'रूही' जैसी हॉरर-कॉमिडी फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया है। फिल्म का डायरेक्शन अमर कौशिक कर रहे हैं जिन्होंने 'स्त्री' का भी डायरेक्शन किया था। फिल्म में कृति सेनन और वरुण धवन के अलावा अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी।

कृति सेनन की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर कृति सेनन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो कृति 'भेड़िया' के अलावा फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगी। इस फिल्म उनके साथ अभिनेता अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। इसके अलावा कृति प्रभस के साथ 'आदिपुरुष' और टाइगर श्रॉफ के साथ 'गणपत' में भी नजर आएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT