शुरू होने जा रहा KBC-14, जानिए अब तक के विजेताओं के बारे में
शुरू होने जा रहा KBC-14, जानिए अब तक के विजेताओं के बारे में Syed Dabeer Hussain - RE
मनोरंजन

शुरू होने जा रहा KBC-14, जानिए अब तक के विजेताओं के बारे में

Vishwabandhu Pandey

राज एक्सप्रेस। टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित शोज में से एक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 14वां सीजन 7 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस शो को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं, और उनका अंदाज करोड़ों लोगों को इस शो को देखने के लिए मजबूर करता है। शो की शुरुआत महज 1 करोड़ रुपए से शुरू हुई थी जो अब 7 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। आज हम आपको उन सभी प्रतिभागियों के बारे में बताने वाले हैं। जो केबीसी में जीतकर करोड़पति बने हैं। चलिए जानते हैं।

सीजन 13 :

इस सीजन के दौरान शो को 3 करोड़पति मिले। जिनके नाम हिमानी बुंदेला, साहिल अहिरवार और गीता सिंह गौड़ हैं।

सीजन 12 :

इस दौरान जीतने वाली दो महिलाऐं थीं। पहली रहीं आईपीएस ऑफिसर मोहिता शर्मा जबकि दूसरी महिला थीं नाजिया नसीम।

सीजन 11 :

इस सीजन में शो को कई करोड़पति मिले। इन नामों में सनोज राज, बबीता ताड़े, गौतम कुमार और अजीत कुमार रहे।

सीजन 10 :

यह सीजन बिनीता जैन के नाम रहा।

Binita Jain

सीजन 9 :

इस सीजन में शो को अनामिका मजूमदार के रूप में करोड़पति देखने को मिला।

Anamika Mazumdar

सीजन 8 :

इस दौरान दो भाइयों अचिन और सार्थक नरूला ने शो को जीता।

Achiin and Sarthak Narula

सीजन 7 :

यह सीजन में हमें दो करोड़पति देखने को मिले। जिनके नाम ताज मोहम्मद रंगरेज़ और फिरोज फातिमा रहे थे।

सीजन 6 :

हमें इस दौरान मनोज कुमार रैना और सुनमीत कौर साहनी के रूप में दो करोड़पति देखने को मिले।

सीजन 5 :

अपने जवाबों से सबका दिल जीतने वाले सुशील कुमार इस शो में करोड़पति बने। जिसके बाद अनिल कुमार सिन्हा का नाम आया।

सीजन 4 :

यह सीजन राहत तस्लीम के नाम रहा।

Rahat Taslim

सीजन 3 :

इस सीजन को शाहरुख़ खान ने होस्ट किया, और संयोगवश इस सीजन में कोई भी अंतिम पड़ाव तक नहीं पहुंच पाया।

सीजन 2 :

दूसरे सीजन के दौरान बृजेश द्विवेदी करोड़पति बने।

Brijesh Dwivedi

सीजन 1 :

केबीसी का पहला सीजन हर्षवर्धन नवाथे ने अपने नाम किया था।

Harshvardhan Nawathe

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT