Pushpa First Glimpse
Pushpa First Glimpse Syed Dabeer Hussain - RE
मूवीज़

Pushpa First Glimpse: हाथ में हथकड़ी लगाए, जंगल में भागते दिखे अल्लू अर्जुन

Author : Sudha Choubey

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा' काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की थी। अब मेकर्स ने फिल्म 'पुष्पा' की पहली झलक आज रिलीज कर दी है। जिसके बाद स्टाइलिश स्टार के फैंस में फिल्म की पहली झलक को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस वीडियो में हमें अल्लू अर्जुन का चेहरा भी नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन उनका अंदाज ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।

कैसा है वीडियो:

रिलीज हुई पहली झलक में निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन का चेहरा नहीं दिखाया है। उन्हें घने जंगल में सिर्फ भागते हुए दिखाया गया है। साथ ही एक्टर के हाथों में हथकड़ी नजर आ रही है। हाल ही में कुछ दिनों पहले फिल्म के विलेन को लेकर अपडेट सामने आया था। मेकर्स ने फिल्म के विलेन से पर्दा हटा दिया है।

इस दिन आएगा ट्रेलर:

जानकारी दी गई कि फिल्म का ट्रेलर 7 अप्रैल शाम 6 बजकर12 मिनट पर किया जाएगा। फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार का नाम पुष्पा राज है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और फहाद फोसिल नज़र आने वाली हैं। फिल्म में मलयालम एक्टर फहाद फासिल विलेन का किरदार निभाएंगे। स्क्रीन पर अल्लू और फहाद की टक्कर देखने लायक होगी।

कब रिलीज होगी फिल्म:

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का निर्देशन एस कुमार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार इससे पहले आर्या और आर्या 2 जैसी सुपरहिट फिल्में लेकर आ चुके हैं। वहीं इसके प्रोड्यूसर मैथ्री मूवीमेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया साथ मिलकर इसका निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म का संगीत म्यूजिक देवी श्री प्रसादअपना संगीत दे रहे हैं। ये फिल्म 13 अगस्त को रिलीज़ की जाएगी। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

रश्मिका मंदाना जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू:

आपको बता दें कि, साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जासूसी थ्रिलर मूवी 'मिशन मजनू' में दिखाई देंगी। फिल्म में सच्ची घटनाओं पर आधारित देशभक्ति की कहानी है, जो रॉ एजेंटों की कड़ी मेहनत का जश्न मनाती है और दो देश के नागरिकों की रक्षा करते हैं। इस फिल्म के अलावा रश्मिका अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुडबाय' में नजर आएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT