Allu Arjun Film Pushpa Hindi version Release on Amazon Prime
Allu Arjun Film Pushpa Hindi version Release on Amazon Prime  Social Media
मूवीज़

अमेजन प्राइम पर रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का हिन्दी वर्जन, क्रेजी हुए फैन्स

Author : Sudha Choubey

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी फिल्म 'पुष्पा' (Pushpaa) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर देशभर में नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। मुख्य भूमिका में अल्लू अर्जुन अपने पॉवरफुल डायलॉग और डांस से दर्शकों को दीवाना बना रहे हैं। सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' अब हिंदी में भी ओटीटी पर रिलीज हो गई है।

ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई 'पुष्पा':

फिल्म 'पुष्पा' चार भाषाओं तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में 7 जनवरी को ओटीटी पर आई थी, जिसके बाद से ही दर्शक हिन्दी डब का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने इस फिल्म को देर रात 12 बजे फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है। इसकी जनकारी अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।

अमेजन प्राइम वीडियो ने शेयर किया पोस्ट:

अमेजन प्राइम वीडियो ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि, फिल्म को हिंदी में रिलीज कर दिया गया है। अमेजन प्राइम वीडियो ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "यह फिल्म नहीं.. फायर है।" फैंस फिल्म को देख अल्लू अर्जुन की खूब तारीफ कर रहे हैं।

जैसे ही फिल्म 'पुष्पा' के हिंदी में रिलीज होने की जानकारी फैंस को मिली, वैसे ही यूजर्स ने कमेंट कर बताया कि, उन्होंने रात को ही फिल्म देख डाली। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, "शुक्रिया, ठीक 12 बजे।" वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, "कमाल है भाई।" एक अन्य कहते हैं, "क्या मूवी है, फुल एचडी प्लस फुल साउंड में देखा।"

अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता को देखते हुए यह हिंदी बाजार में किसी भी क्षेत्रीय भाषा की फिल्म का सबसे बड़ा डेब्यू है। फिल्म को सिनेमाघरों में पिछले साल 17 दिसंबर, 2021 में रिलीज किया गया था। अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी हैं। इसके अलावा सामंथा स्पेशल अपीयरेंस में हैं, उनका आइटम नंबर धूम मचा रहा है। यह मूल रूप से तेलुगू में है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT