झूलन गोस्वामी की बायोपिक में जल्द नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, चल रही है तैयारी
झूलन गोस्वामी की बायोपिक में जल्द नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, चल रही है तैयारी Syed Dabeer Hussain - RE
मूवीज़

झूलन गोस्वामी की बायोपिक में जल्द नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, चल रही है तैयारी

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) काफी समय से पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। अनुष्का शर्मा साल की शुरुआत में पहली बार मां बनने के बाद से वह अपनी बेटी वामिका की देखभाल में समय बिता रही हैं। अनुष्का शर्मा काफी समय से भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आ रही है। फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि, फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है और इसकी शूटिंग साल के अंत में शुरू हो सकती है।

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग:

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें, तो झूलन की बायोपिक की स्क्रिप्ट पर अभी भी काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि, फिल्म की शूटिंग 2021 के अंत से पहले शुरू नहीं हो पाएगी।

एक सूत्र ने कहा, "अनुष्का फिलहाल अपने मदर हुड का आनंद उठा रही हैं। वह और वामिका भी विराट कोहली के साथ उनके क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरे पर साथ हैं। इसलिए फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत से पहले शुरू नहीं हो सकती है।"

साल 2020 में हुई थी घोषणा:

बता दें कि, पिछले साल 2020 के शुरुआत में खबर आई थी कि, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मशहूर भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के बायोपिक में नजर आएंगी। कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर उनके किरदार की सामने आई थीं। ईडन गार्डन में झूलन देवी फिल्म की शूटिंग करते हुए अनुष्का शर्मा की तस्वीरें भी देखने को मिली थी, जिसमें वह ब्लू जर्सी में दिखी थीं।

आपको बता दें कि, अनुष्का काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह आखिरी बार ढाई साल पहले 2018 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। अनुष्का की 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के बैनर तले 'काला' का निर्माण हो रहा है। फिल्म से दिवंगत इरफान खान के बेटे बाबिल खान डेब्यू करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT