Ajay Devgn RRR Movie First Look Release
Ajay Devgn RRR Movie First Look Release  Sudha Choubey - RE
मूवीज़

अजय देवगन के बर्थडे पर फैंस को तोहफा, RRR से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन आज 2 अप्रैल को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म RRR से उनका फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड के एक्शन स्टार अजय देवगन अपना तेलुगू डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर बहुत ही शानदार है।

राजामौली ने शेयर किया फर्स्ट लुक:

अभिनेता अजय देवगन आज अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी आगामी फिल्म 'आरआरआर' के अपने फर्स्ट लुक को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर जारी किया है। राजामौली ने मोशन पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "LOAD... AIM... SHOOT..."

कैसा है मोशन पोस्टर:

सामने आए इस पोस्टर में अजय देवगन रेगिस्तान के बीचों बीच खड़े हैं और उनके पास ढेर सारे लोग नज़र आ रहे हैं, जो उनपर बंदूक ताने हुए हैं। पोस्टर में निडर अजय देवगन की आवाज़ सुनाई दे रही है- जो बार-बार कह रहे हैं ‘LOAD... AIM... SHOOT...’। इसके बाद अजय देवगन सामने आते हैं।

आलिया और राम चरण का लुक आ चुका है सामने:

बता दें कि, हाल ही में 27 मार्च को राम चरण के जन्मदिन पर उनके किरदार अल्लूरी सीता रामराजू को जारी किया गया था। उससे पहले आलिया भट्ट के जन्मदिन पर 15 मार्च को उनके किरदार सीता को फैंस के साथ शेयर किया था। आलिया भट्ट की यह पहली दक्षिण भारतीय और पैन-इंडिया रिलीज़ फिल्म है। आलिया से पहले पिछले साल अक्टूबर में एनटीआर जूनियर के किरदार कोमाराम भीम का लुक जारी किया गया था।

फिल्म की कहानी:

ये फिल्म एक फिक्शनल स्टोरी पर आधारित है, जिसे 1920 के दशक यानी देश की आजादी से पहले के आधार पर बुना गया है। बताया जा रहा है कि, फिल्म की कहानी दो स्वतंत्रता सेनानी अलुरी सीताराम राजू और कोमरम भीम के किरदारों पर आधारित है। राजामौली की ये फिल्म एक मेगा बजट फिल्म ​है, जिसका करीब 350 करोड़ बजट के साथ निर्माण किया जा रहा है। इस मल्टी स्टारर फिल्म को देखने के लिए दर्शक बहुत बेकरार हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT