सोनू सूद ने साइन की फिल्म 'किसान', लीड रोल में आएंगे नजर
सोनू सूद ने साइन की फिल्म 'किसान', लीड रोल में आएंगे नजर Social Media
मूवीज़

सोनू सूद ने साइन की फिल्म 'किसान', लीड रोल में आएंगे नजर

Author : Sudha Choubey

कोरोना काल के दौरान लोगों की मदद करके खबरों में आए अभिनेता सोनू सूद इस समय चर्चा में बने हुए हैं। उनकी हर बात को काफी पसंद किया जाता है और लगातार वो काम करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में वह लोगों के हीरो बन चुके हैं। इसी बीच सोनू को कई फिल्मों के ऑफर्स भी मिलने लगे हैं। अब अभिनेता अपनी अगली फिल्म 'किसान' को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

तरण आदर्श ने किया ट्वीट:

तरण आदर्श ने फिल्म की आधिकारिक घोषणा के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट भी किया है। "ये अब आधिकारिक है। सोनू सूद फिल्म किसान की स्टारकास्ट को लीड करेंगे। इस फिल्म को ई निवास और राज शांडिल्य निर्देशित कर रहे हैं, जिन्होंने ड्रीम गर्ल के साथ अपने निर्देशन की शुरूआत की थी। वो इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे। जल्दी ही फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के बारे में ऐलान कर दिया जाएगा।" फिलहाल 'किसान' की अन्य स्टार कास्ट को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

अमिताभ बच्चन ने दी शुभकामनाएं:

सोनू की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही हैं। वहीं, फैंस उन्हें इसके लिए खूब बधाईयां भी दे रहे हैं। इस फिल्म के लिए सोनू सूद को सबसे पहले इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, "सोनू सूद के लीड रोल वाली ई निवास के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'किसान' के लिए शुभकामनाएं।"

डायरेक्टर राज शांडिल्या ने शेयर किया पोस्ट:

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर राज शांडिल्या ने इस फिल्म से जुड़ा ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "हमारे किसान...देश की शान। अपनी अगली फिल्म किसान का अनाउंसमेंट कर रहा हूं। फिल्म में सोनू सूद लीड रोल में हैं। ईश्वर निवास इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, राज शांडिल्या प्रोड्यूसर होंगे।"

बता दें कि, अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना वायरल लॉकडाउन के दिनों में देश के करोड़ों लोगों की मदद कर एक बड़ा काम किया था। इस दौरान प्रवासियों को उनके घरों तक अपने खर्चे से कई महीनों तक बसों के जरिए पहुंचाया था। जिसके बाद उनके नेक कामों के लिए यूनाइटेड नेशन्स की ओर से भी सम्मानित किया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT