Sourav Ganguly Biopic Announced
Sourav Ganguly Biopic Announced Social Media
मूवीज़

इंतजार हुआ खत्म! क्रिकेट के महाराजा सौरव गांगुली की बायोपिक की घोषणा

Author : Sudha Choubey

भारतीय क्रिकेट के लीजेंड सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, सौरव गांगुली के करियर पर बायोपिक बनने जा रही है। सौरव गांगुली के बायोपिक को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी, अब इसकी घोषणा कर दी गई है। इसकी जानकारी सौरव गांगुली ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

सौरव गांगुली ने शेयर किया पोस्ट:

क्रिकेटर सौरव गांगुली ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि, उनके करियर पर एक फिल्म बनने जा रही है। इस बायोपिक को लव फिल्म्स के द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "क्रिकेट मेरा जीवन रहा है। इसने मुझे आत्म विश्वास दिया है और काबिलियत दी है, जिसके कारण मैं अपने सिर ऊंचा करके आगे बढ़ सकता हूं। ऐसा सफर जिसे याद किया जा सके। इस बात से खुश हूं कि, लव फिल्म्स मेरे सफर पर बायोपिक बनाएगी और इसे बड़ी स्क्रीन पर लेकर आएगी।"

तरण आदर्श ने भी दी जानकारी:

सौरव गांगुली के अलावा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सौरव गांगुली की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "क्रिकेट लीजेंड सौरव गांगुली पर बायोपिक। प्रोड्यूसर लव रंजन और अंकुर गर्ग। इन्होंने सौरव गांगुली की बायोपिक की घोषणा की है। इससे जुड़ी अन्य जानकारियां जल्द ही शेयर की जाएंगी।"

बता दें कि, बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर लव रंजन और अंकुर गर्ग इस इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि, फिल्म में सौरव गांगुली की भूमिका कौन निभाएगा इसको लेकर अभी कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है। सौरव गांगुली के बायोपिक की खबर सामने आने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

इन खिलाड़ियों पर बन चुकी है फिल्म:

आपको बता दें कि, इससे पहले 'मोहम्मद अजहरूद्दीन' और 'महेंद्र सिंह धोनी' के करियर पर भी फिल्म बन चुकी है। 'सचिन तेंदुलकर' के करियर पर भी डॉक्यूमेंट्री फिल्म बन चुकी है। इनके अलावा कई खिलाड़ियों पर बन चुकी हैं, जिसमें 'मैरी कॉम' और बैडमिंटन खिलाड़ी 'साइना नेहवाल' का नाम भी शामिल है। वहीं जल्द ही पर्दे पर वुमन क्रिकेट की 'मिताली राज' के जीवन पर बनी फिल्म 'शाबाश मिठू' दर्शकों के सामने रिलीज होने वाली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT