'पठान' से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक
'पठान' से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक Social Media
मूवीज़

'पठान' से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, कैमरे की तरफ बंदूक तानती नजर आईं एक्ट्रेस

Author : Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathan) की जब से घोषणा की गई है, तब से फैंस इस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। फैंस इस से जुड़ी जानकारी जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। हाल ही में शाहरुख खान का लुक और पोस्टर सामने आया था, जिसके बाद अब फिल्म से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का मोशन पोस्टर और लुक पोस्टर रिलीज किया गया है।

दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आया सामने:

बता दें कि, फिल्म 'पठान' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। दीपिका पादुकोण ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हाथों में बंदूक लिए नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही थी,अब लग रहा है कि शूटिंग खत्म हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। काफी समय से इस फिल्म को लेकर क्रेज़ बना हुआ है।

दीपिका पादुकोण ने कही यह बात:

सामने आए इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा है, "Tadaa"। वहीं उनके इस फर्स्ट लुक को जॉन अब्राहम और शाहरुख खान ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया है। दोनों ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, "अब बस 6 महीने का इंतजार बाकी है।"

कब रिलीज होगी फिल्म:

आपको बता दें कि, मेकर्स ने YRF यानी यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने के मौके पर दीपिका पादुकोण का भी फर्स्ट लुक जारी किया। इस मोशन पोस्टर में दीपिका काफी प्रॉमिसिंग लग रही हैं। फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी 2023 को सिल्वर स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म को पैन इंडिया के तर्ज पर हिंदी, तमिल, तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। इस फिल्म से शाहरुख खान 5 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT