जॉन और इमरान की फिल्म 'मुंबई सागा' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
जॉन और इमरान की फिल्म 'मुंबई सागा' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ Social Media
मूवीज़

Box Office: जॉन और इमरान की फिल्म 'मुंबई सागा' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Author : Sudha Choubey

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को अच्छे रिव्यू भी मिले हैं। फिल्म ने रिलीज के साथ धमाल मचा दिया है, फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कोविड -19 की वजह से राज्यों में हो रही सख्ती के बावजूद फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है।

पहले दिन कमाए इतना करोड़:

इमरान हाशमी, जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल की फिल्म 'मुंबई सागा' ने शुक्रवार को औसत ओपनिंग दर्ज की है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 2.82 करोड़ कमा लिए। शुरुआती दिनों के आंकड़ों को फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

नाइट कर्फ्यू के चलते कमाई पर पड़ा असर:

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' की कमाई पर इसलिए भी असर पड़ा, क्योंकि कोविड के कारण कई जगह पर नाइट कर्फ्यू लगा है। कुल मिलाकर देखा जाए, तो फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बाद यह लगातार दूसरा शुक्रवार है, जब बॉलीवुड की कोई फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म 'मुंबई सागा' को 2100 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

टिकट बेचते नजर आए जॉन:

वहीं फिल्म को हिट बनाने के लिए और दर्शकों को फिल्म की तरफ अट्रैक्ट करने के लिए जॉन और इमरान काफी मेहनत कर रहे हैं। दरअसल, फिल्म के रिलीज होने के बाद जॉन और इमरान थिएटर पहुंचे और वहां उन्होंने फिल्म देखने आए दर्शकों को खुद टिकट बेची। इस दौरान का वीडियो इमरान ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए इमरान ने लिखा, "अमरत्या राव और विजय आपको इन्वाइट करते हैं इस साल बड़े पर्दे पर सबसे बड़ा फेस ऑफ देखने के लिए।"

मुख्य भूमिका में हैं ये कलाकार:

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' को संजय गुप्ता ने निर्देशित किया है। फिल्म में इमरान और जॉन के अलावा सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय, गुलशन ग्रोवर और प्रतीक बब्बर शामिल हैं। गैंगेस्टर ड्रामा फिल्म 1980 और 1990 के दौर पर आधारित है।

जॉन-इमरान की आने वाली फिल्में:

जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जॉन अब्राहम जल्द ही फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आएंगे। ये फिल्म 13 मई 2021 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो फिल्म 'अटैक' और 'पठान' में भी नजर आने वाले हैं। वहीं अगर इमरान हाशमी की बात करें, तो वो 'मुंबई सागा' के अलावा फिल्म 'चेहरे' में नज़र आएंगे। ये भी खबर आ रही है कि, वो 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ काम कर सकते हैं। उनके पास एक और प्रोजेक्ट 'एज्रा' भी है, जो कि अलौकिक शक्तियों पर आधारित थ्रिलर फिल्म है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT