पंकज त्रिपाठी ने शुरू की Oh My God 2 की शूटिंग
पंकज त्रिपाठी ने शुरू की Oh My God 2 की शूटिंग Sudha Choubey - RE
मूवीज़

पंकज त्रिपाठी ने शुरू की Oh My God 2 की शूटिंग, भगवान कृष्ण के रोल में दिखेंगे अक्षय

Author : Sudha Choubey

अपनी दमदार एक्टिंग के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) जल्द ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म 'ओह माय गॉड 2' (Oh My God 2) में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है। खबर है कि, पंकज त्रिपाठी ने आज से फिल्म 'ओह माय गॉड 2' (Oh My God 2) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार अपने उसी पुराने कृष्ण के रोल में नजर आने वाले हैं।

'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग शुरु:

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म की कास्ट से सबसे पहले पंकज त्रिपाठी के साथ सीक्वेंस शूट शुरू किया गया है। यह शूटिंग मुंबई में की जा रही है। बताया जा रहा है कि, कुछ दिनों तक सिर्फ पंकज त्रिपाठी इस फिल्म के सोलो सींस की शूटिंग करने वाले हैं। इसके बाद यामी गौतम फिल्म की शूटिंग के लिए टीम के साथ जुड़ेंगी। वहीं अक्षय कुमार फिल्म की टीम के साथ अक्टूबर में शूटिंग शुरू करेंगे।

बता दें कि, 'ओह माय गॉड 2' को अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। दोनों फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। सूत्रों ने बताया कि, 'ओह माय गॉड' के बाद मेकर्स इस फिल्म के दूसरे पार्ट की स्क्रिप्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं, ताकि वे इसकी कहानी को आगे बढ़ा सकें। मेकर्स ने इस बात से संतुष्ट होने पर ही फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का फैसला किया है कि, स्क्रिप्ट पहले पार्ट से बेहतर बनी थी।

अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी की दूसरी फिल्म:

बताते चलें कि, अभिनेता अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी के साथ दूसरी बार काम करने जा रहे हैं। इससे पहले पंकज त्रिपाठी हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बच्चन पांडे' में काम कर चुके हैं। 'ओह माय गॉड', अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की साथ में दूसरी फिल्म होगी।

आपको बता दें कि, साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'ओह माइ गोड' में अक्षय कुमार और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में एक्टर्स की परफॉरमेंस, कांसेप्ट और म्यूजिक को खूब पसंद किया गया था। फिल्म को उमेश शुक्ला ने निर्देशित किया था। फिल्म 'ओह माय गॉड' को लेकर काफी विवाद हुआ था। फिल्म में धर्म को लेकर कई डायलॉग्स पर विवाद उठा, जिसके बाद अक्षय कुमार और परेश रावल के खिलाफ केस हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT