Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor film to release in 2023
Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor film to release in 2023 Social Media
मूवीज़

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 2023 में होगी रिलीज

Sudha Choubey

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) जल्द ही लव रंजन की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म के टाइटल का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। ये फिल्म गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 जनवरी, 2023 में रिलीज़ किया जाएगा। इस साल की शुरुआत में निर्माताओं ने घोषणा की थी कि, यह फिल्म होली 2022 में रिलीज होगी।

मेकर्स ने शेयर की जानकारी:

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म को लव रंजन बना रहे हैं। फिल्म मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया कि, रणबीर और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म रिपब्लिक डे 2023 के लिए फाइनलाइज कर दी गई है। ये फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में रणबी और श्रद्धा लीड रोल में होंगे। इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूसर कर रहे हैं, इसकी प्रस्तुति भूषण कुमार कर रहे हैं।

बता दें कि, 'प्यार का पंचनामा' फ्रैंचाइज़ी और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी बैक टू बैक सुपर हिट फिल्में देने के बाद लव रंजन इन दिनों रणबीर और श्रद्धा की मुख्य भूमिकाओं वाली अपनी अगली अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी को पूरा करने में व्यस्त चला रहें हैं। जबकि फिल्म के अन्य कलाकारों और इसकी कहानी के बारे में बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही हैं, निर्माताओं द्वारा बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी को गुप्त रखा गया है।

ये कलाकार आएंगे नजर:

खबरों की मानें, तो फिल्म की शूटिंग भारत में आखिरी चरण शुरू करने के लिए निर्माता दिल्ली में हैं। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत, रणबीर और श्रद्धा अभिनीत अगली फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी होंगे। खबरों के अनुसार फिल्म में रणबीर कपूर एक ब्रेकअप एक्सपर्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। स्पेन यात्रा के दौरान रणबीर को श्रद्धा से प्यार हो जाता है। फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया रणबीर के माता-पिता की भूमिका में नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT