सुशांत सिंह पर बन रही फिल्म में नजर आएंगे शक्ति कपूर
सुशांत सिंह पर बन रही फिल्म में नजर आएंगे शक्ति कपूर Syed Dabeer Hussain - RE
मूवीज़

सुशांत सिंह पर बन रही फिल्म में नजर आएंगे शक्ति कपूर, ऐसा होगा किरदार

Author : Sudha Choubey

बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स ऐंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने शनिवार को श्रद्धा कपूर से पूछताछ की थी। एक तरफ एनसीबी श्रद्धा कपूर से पूछताछ कर रही है, वहीं दूसरी तरफ खबर आई है कि, सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर आधारित बन रही एक फिल्म में श्रद्धा के पापा शक्ति कपूर NCB अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ पर एक फिल्म बनने वाली है, जिसमें शक्ति कपूर एनसीबी अधिकारी की भूमिका में नज़र आ सकते हैं।

शक्ति कपूर फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' में एक नार्कोटिक्स अधिकारी की भूमिका निभाएंगे हैं। वहीं फिल्म सरला ए सराओगी द्वारा समर्थित है, जिनके पति अशोक एम सराओगी चल रही जांच में सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हुए फिल्म के मुख्य अभिनेता जुबेर के. खान ने आईएएनएस को बताया, "अमन वर्मा ईडी अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, शक्ति कपूर सर नार्कोटिक्स अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं और सुधा चंद्रन जी फिल्म में सीबीआई अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।"

ये है स्टार कास्ट:

आईएएनस की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लीड एक्टर यानी सुशांत सिंह राजपूत का रोल निभाने जा रहे जुबैर के खान ने इस बात को कन्फर्म किया है। सरला सरावगी के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म में अमन वर्मा ईडी ऑफिसर का रोल निभाते नजर आएंगे। सुधा चंद्रन सीबीआई ऑफिसर बनेंगी, जबकि श्रेया शुक्ला रिया चक्रवर्ती के रोल में होंगी।

फिल्म का मुहूर्त 1 सितंबर को था और शूटिंग 2 सितंबर से शुरू कर दी गई है। ये फिल्म मुंबई के मड आईलैंड में शूट की जा रही है। न्याय का डायरेक्शन दिलीप गुलाटी कर रहे हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुशांत की मैनेजर रहीं श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी की डायरी से तैयार की गई है। फिल्म में अंकिता लोखंडे, सारा खान, सुशांत के परिवार वालों का हिस्सा भी नजर आएगा। हां, कुछ झलक ऑडियंस को ऐसी भी देखने मिलेंगी जो अब तक मीडिया में नहीं आई हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT