जल्द ही पर्दे पर नजर आएगी वरुण और जाह्नवी की जोड़ी
जल्द ही पर्दे पर नजर आएगी वरुण और जाह्नवी की जोड़ी Social Media
मूवीज़

जल्द ही पर्दे पर नजर आएगी वरुण और जाह्नवी की जोड़ी, अगले साल रिलीज होगी फिल्म

Author : Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) दोनों चर्चित कलाकारों में एक हैं। हाल ही में दोनों से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर जल्द ही एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों जल्द ही फिल्म 'बवाल' (Bawaal) में नजर आएंगे, जिसकी घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और नेशनल अवॉर्ड विनिंग निर्देशक नितेश तिवारी बनाने वाले हैं।

बता दें कि, फिल्म 'बवाल' में पहली बार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी को एक साथ देखने को मिलेगा। इससे पहले दोनों से कभी एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं ​किया है। खबर सामने आने के बाद फैंस दोनों पर्दे पर एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म से जुड़ी सभी स्टार्स ने फिल्म 'बवाल' को लेकर जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

वरुण धवन ने शेयर की जानकारी:

अभिनेता वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "अब होगा #BAWAAL! अद्भुत जोड़ी साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी, जाह्नवी कपूर के साथ मेरी अगली फिल्म का ऐलान करने के लिए बहुत उत्साहित और आभारी हूं।" बता दें, निर्देशक साजिद नाडियाडवाला और निर्माता नितेश तिवारी की 'बावल' 7 अप्रैल, 2023 को देगी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं जाह्नवी:

फिल्म को लेकर जाह्नवी कपूर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, "दो बेहतरीन, साजिद नाडियाडवाला और नीतेश तिवारी के साथ हाथ मिलाना। मैं अपनी अगली फिल्म #BAWAAL की घोषणा करने के लिए बहुत आभारी और खुश हूं। वरुण धवन के साथ 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।"

फिलहाल मेकर्स ने फिल्म 'बवाल' को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। फिल्म के स्टार्स और रिलीज डेट के अलावा बाकी जानकरी को सीक्रेट ही रखा गया है। वहीं फैंस फिल्म में जाह्नवी और वरुण को एक साथ पर्दे पर रोमांस करते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं अगर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करे, तो वरुण धवन अपनी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर बिजी चल रहे हैं, तो वहीं जाह्नवी कपूर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। वहीं वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में भी एक्टिंग करते दिखाई देंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT