Film Jersey New song Maiya Mainu Released
Film Jersey New song Maiya Mainu Released Social Media
म्यूजिक

'जर्सी' का नया गाना 'माइया मैनू' हुआ रिलीज, दिखी शाहिद और मृणाल की शानदार कैमिस्ट्री

Author : Sudha Choubey

अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जर्सी' (Jersey) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहें हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दोनों ही अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चूका है, जिसे दर्शकों ने भी पसंद किया। अब मेकर्स ने इस फिल्म का नया गाना 'माइया मैनु' (Maiya Mainu) रिलीज कर दिया है।

शाहिद कपूर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी:

अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'जर्सी' के गाने 'माइया मैनू' के रिलीज होने की जानकारी दी है। इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, "माइया मैनू, हमारा लिरिकल लव लेटर अब आउट हो गया है।" वहीं, मृणाल ठाकुर ने इस गाने को शेयर करते हुए लिखा, "विद्या, समोसा, प्यार जो हर बार अपनी मौजूदगी का एहसास कराता है, माइया मैनू लॉन्च हो गया है।"

गाना 'माइया मैनु' हुआ रिलीज:

शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का नया गाना 'माइया मैनु' रिलीज हो गया है, जो फिल्म की स्टोरी को आगे बढ़ाता नजर आ रहा है। इस गाने में शाहिद और मृणाल के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने के जरिए दोनों की फिल्मी लव स्टोरी से लेकर शादी तक के सफर को दिखाया गया है। गाने 'माइया मैनू' को सचेत टंडन ने गाया है, जबकि इसका म्यूजिक सचेत-परंपरा ने कंपोज किया है। इसके बोल शैली ने लिखे हैं।

ये कलाकार आएंगे नजर:

बता दें कि, शाहिद कपूर इस फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'जर्सी' एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो कि बहुत टैलेंटेड होता है, लेकिन एक फेल क्रिकेटर होता है। फिल्म में शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी ने किया है, जिन्होंने मूल तेलुगू 'जर्सी' का भी निर्देशन किया है और कबीर सिंह के म्यूजिक डायरेक्टर सचेत और परम्परा के एक बार फिर शाहिद के लिए चार्टबस्टर म्यूजिक देंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म:

फिल्म 'जर्सी' में शाहिद एक क्रिकेटर के रूप में दिखाई देंगे। कोरोना महामारी के चलते कई बार फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गयी थी। 'जर्सी' 31 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पहले इस फिल्म को इस साल दीपावली के मौके पर रिलीज किया जाना था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT