Payal Rohatgi and Sangram Singh Wedding Date
Payal Rohatgi and Sangram Singh Wedding Date  Social Media
मनोरंजन

12 सालों के इंतेजार के बाद इस तारीख़ को शादी के बंधन में बंधेंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह

Author : Kavita Singh Rathore

Payal Rohatgi and Sangram Singh Wedding Date : हाल ही में कंगना के रियल्टी शो लॉकअप की रनरअप पायल रोहतगी जिस पल का इंतज़ार बेसब्री से 12 सालों से कर रही थी, जिसके बारे में जिक्र होते ही शो के दौरान पायल फूट-फूट कर रो पड़ती थी। आखिर अब वह पल उनकी ज़िंदगी में आने वाला है। क्योंकि, अब पायल रोहतगी और संग्राम सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले है। जी हां, दोनों की शादी की तारीख सामने आ गई है।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी की तारीख :

जी हां, हाईवे से शुरू हुआ प्यार अब परवान चढ़ने जा रहा है यानी पायल रोहतगी की मुलाकात 12 साल पहले संग्राम सिंह से एक हाईवे पर हुई थी। 12 साल के लंबे रिलेशन में रहने के बाद आखिरकर अब वह दोनों की लाइफ में वो पल आने वाला है। जिसका इंतज़ार किसी भी प्रेमी जोड़े को रहता है। यानी पायल रोहतगी और संग्राम सिंह अब शादी करने जा रहे है। दोनों की शादी की तारीख सामने आ गई है। सामने आई तारीख के मुताबिक यह दोनों प्रेमी जोड़े 9 जुलाई 2022 को शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। 12 साल के इंतज़ार के बाद हरियाणा के कॉमन वेल्थ के हैवी लिफ्टर चैंपियन संग्राम सिंह गुजरात की बिंदास और बेबाक कुड़ी पायल रोहतगी हमेशा के लिए एक दूसरे को हो जाएंगे।

संग्राम सिंह ने दी शादी की जानकारी :

बताते चलें, यह दोनों ही एक दूसरे से बहुत अलग शख्सियत है दोनों के काम अलग है, लेकिन फिर भी अब यह दोनों एक दूसरे के होने जा रहे है। याद दिला दें, संग्राम जब लॉकअप शो में पायल से मिलने आए थे, तब उन्होंने उनसे शादी का वादा किया था। अब वह अपने उस वादे को निभाने जा रहे है। हालांकि, उस समय पायल को इस बात पर भरोसा नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब पायल और पायल के चाहनेवालों के लिए किसी बहुत बड़ी खुशखबरी से कम नही हैं। दोनों की शादी 9 जुलाई 2022 को होने जा रही है। दोनों की शादी की घोषणा संग्राम सिंह ने दी है।

संग्राम सिंह की घोषणा :

संग्राम सिंह ने घोषणा कर कहा था कि, "पहले हम शादी, मेरे बर्थडे के दिन यानि कि 21 जुलाई को करनेवाले थे, लेकिन हिन्दू धर्म और तारीख के हिसाब से 8 और 9 जुलाई के मुहूर्त बहुत शुभ हैं। तो इसलिए हम 9 जुलाई को शादी कर रहे हैं। शादी गुजरात, हरियाणा या राजस्थान में से किसी एक जगह पर होगी।"

पायल और संग्राम देना चाहते है संदेश :

पायल और संग्राम कहते हैं कि, "हम हर कपल को मैसेज देना चाहते है कि शादी सिर्फ तीन शब्दो का अर्थ नही हैं जो हाथों में लाल गुलाब लेकर केवल आई लव यू कहकर बयान हो सके। शादी दो आत्माओं का मिलन हैं। जो दिल से जानते हैं कि उन्हें जिंदगी का खूबसूरत सफर एक साथ तय करना हैं। अगर ऐसा हो तभी शादी करे। वरना समय ले और सोचे। शादी सम्मान दिलाती हैं उसे, जिसे आप प्यार करते हो और उस भरोसे को, जिसपर आपका पार्टनर यकीन करता हैं। आपको आपके साथी का हाथ थामकर जिंदगी के हर उतार चढ़ाव में साथ देना होगा। यही विश्वास शादी की नींव होती हैं। और यही भरोसा सच्चे प्यार की निशानी होता है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT