प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स
प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स Social Media
मनोरंजन

देसी गर्ल ने बनाया नया रिकॉर्ड, इंस्टाग्राम पर हुए इतने Followers

Author : Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने लुक को लेकर, तो कभी अपने पति के साथ तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं और वह विराट कोहली के बाद दूसरी भारतीय हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोअर्स हैं।

50 मिलियन फॉलोअर्स पाने वाली पहली भारतीय महिला :

गुरुवार को ही प्रियंका के 50 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। इसी के साथ इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स पाने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं। बता दें कि, विराट और प्रियंका के बाद दीपिका पादुकोण के फॉलोअर्स जल्द 50 मिलियन पहुंचने वाली है। अभी दीपिका के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 44.2 मिलियन है।

50 मिलियन फॉलोअर्स पाने वाली पहली भारतीय महिला

एक पोस्ट के लिए इतना चार्ज करती हैं प्रियंका :

इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर कमाई करने के मामले में प्रियंका चोपड़ा 19 वें स्थान पर हैं। वहीं इस मामले में विराट कोहली 23वें पायदान पर हैं। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर प्रति पोस्ट के लिए 2 लाख 71 हजार डॉलर चार्ज करती हैं। वहीं विराट अपने स्पांसर से एक पोस्ट के लिए 1 लाख 96 हजार डॉलर लेते हैं।

नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन के इतने फॉलोअर्स :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 53 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फेमस भारतीय हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं, जिनके 40 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फॉलोअर्स के मामले प्रियंका ने महानायक अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया है।

प्रियंका का वर्क फ्रंट :

वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा 'स्काई इज पिंक' में अभिनेता फरहान अख्तर के साथ नजर आई थी। इन दिनों प्रियंका अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT