Ramayan
Ramayan  Social Media
मनोरंजन

दूरदर्शन का जलवा बरकरार, फिर से नंबर-1 बना 'रामायण'

Author : Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो के कारण सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन के पॉपुलर शो 'रामायण' का प्रसारण फिर से किया जा रहा है। शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। बार्क ने 2020 के 14वें हफ़्ते की जो टीवी रेटिंग लिस्ट जारी की है, उसके मुताबिक रामायण सभी केटेगरीज़ में नम्बर वन शो बना हुआ है, वहीं डीडी नेशनल नम्बर वन चैनल साबित हुआ है। साथ ही इस शो के साथ शुरू हुआ शो 'महाभारत' भी टॉप 5 की लिस्ट में शामिल है।

प्रसार भारती ने दी जानकारी:

प्रसार भारती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि, एक बार फिर से टीआरपी की रेस में सबसे आगे निकल गया है दूरदर्शन। एक तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी गई है कि, "13वें वीक में दूरदर्शन को 1.5 बिलियन व्यूअरश‍िप मिले थे और अब यानी 14वें वीक में को 1.9 बिलियन व्यूअरश‍िप मिले हैं। ....और इसकी वजह दूरदर्शन पर पुराने सीरियलों को लॉकडाउन के दौरान फिर से दिखाने के लिए लिया गया फैसला है।"

ये शो फिर से हो सकता है टेलीकॉस्ट:

आपको बता दें कि, रामायण की सफलता को देखते हुए दर्शक दूरदर्शन के सामने अपनी डिमांड भी रख दी है। लोगों का कहना है कि, वे रामानंद सागर का शो श्री कृष्णा और विक्रम बेताल भी टेलीकास्ट करें। कुछ लोगों का कहना है कि, चंद्रकांता को वापस लाया जाए। कई की डिमांड है कि, जाइंट रोबोट, चंद्रमुखी, नुक्कड़ और इंतजार जैसे शोज को भी दोबारा से प्रसारित किया जाए।

ये हैं टॉप-5 शो:

  • दूरदर्शन का पॉपुलर शो 'रामायण' को सबसे ज्यादा देखा जा रहा है, जिसकी वजह से ये शो टीआरपी में फिर टॉप पर है।

  • 'रामायण' के बाद दूसरे नंबर पर शो 'महाभारत' है। बता दें कि, 'महाभारत' डीडी भारती और डीडी रेट्रो पर आता है।

  • तीसरे नंबर पर दंगल चैनल का शो 'प्यार की लुका छुपी' है। इस शो में राहुल शर्मा और अपर्णा दीक्षित लीड रोल में हैं।

  • वहीं चौथे नंबर पर दंगल का ही शो 'महिमा शनिदेव' है। ये शो दंगल पर दोबारा से टेलीकास्ट हो रहा है। दोबारा टेलीकास्ट होने के बाद भी इस शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

  • पांचवे नंबर पर दंगल का ही शो बाबा ऐसो वर ढूंढो है। ये शो भी दोबारा टेलीकास्ट हो रहा है। इस शो को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT