Dance Plus 5 Winner
Dance Plus 5 Winner Social Media
मनोरंजन

Dance Plus 5 Winner: रूपेश ने जीता 'डांस प्लस 5' का खिताब

Author : Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। बीते दिन स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर डांस रियलिटी शो डांस प्लस का पांचवें सीजन का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। शो के सीजन पांच को विजेता मिल गया है। 'डांस प्लस 5' के विजेता मुंबई के रहने वाले रूपेश को घोषित किया गया। रूपेश मशहूर डांस कोरियोग्राफर धर्मेश येलांडे की टीम में थे। फिनाले की रेस में जनम डांस ग्रुप, संचिता-सुब्रत और दीपिका-रूपेश शामिल हुए थे। जनम डांस ग्रुप फिनाले में फर्स्ट रनरअप रहे। विजेता की घोषण शो के जज और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने की।

पुरस्कार में मिला ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये :

शो पर मेहमान बनकर आए एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने रूपेश बाने को डांस प्लस 5 की ट्रॉफी दी। रूपेश ने ये ट्रॉफी अपनी मां को समर्पित की। इस दौरान रूपेश की मां और उनके भाई काफी भावुक हो गए थे। विजेता को खिताब के साथ 15 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। शो के विजेता रुपेश ने सभी दर्शकों को उनके प्यार और उनके सपोर्ट के लिए और धर्मेश को शो के दौरान उन्हें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा।

ये मेहमान हुए थे शामिल :

मेकर्स ने इसे 'डांस प्लस 5' ब्लॉकबस्टर फिनाले कहा, क्योंकि शो में उनके मेहमानों की अच्छी-खासी कतार थी। शो में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और मिथुन चक्रवर्ती, गायक गुरु रंधावा और 'बागी 3' की स्टार कास्ट टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने 'डांस प्लस 5' के ग्रैंड फिनाले में शामिल हुए।

'डांस प्लस 5' के ग्रैंड फिनाले में शो की कैप्टन करिश्मा चव्हाण, सुरेश मुकुंद, धर्मेश येलांडे और पुनीत पाठक ने अपने विशेष डांस प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान शो में सुपर जज का रोल निभाने वाले डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने भी अपने डांस मूव्स दिखाए। वहीं मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने अपना लोकप्रिय गीत पटोला गाया, जबकि मिथुन ने श्रद्धा कपूर के साथ डांस किया।

रूपेश बने ने कहा :

'डांस प्लस 5' जीतने के बाद रूपेश ने मीडिया से बात-चित की। इस दौरान उन्होंने शो के अंदर अपने सफर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, 'डांस प्लस 5' के पूरे सफर में उनका हर एक पल काफी यादगार रहा। वह अपने इस सफर को कभी नहीं भूल सकते। गौरतलब है कि, डांस प्लस का सीजन पांच पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था। दर्शकों ने इस सीजन को काफी पसंद भी किया।

धर्मेश येलांडे ने कहा धन्यवाद :

कोरियोग्राफर धर्मेश येलांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करके दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। धर्मेश ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद। आप सब के वोट और सपोर्ट से रुपेश विजेता बन पाया, आप सभी के प्यार के बिना हम कुछ भी नहीं हैं, सभी का धन्यवाद।"

आइए जानते हैं 'डांस प्लस' के सभी सीज़न के विजेताओं के बारे में-

1. 'डांस प्लस' सीज़न 1 (2015) :

'डांस प्लस' का पहला सीज़न 26 जुलाई 2015 को शुरू हुआ था। राघव जुयाल द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में धर्मेश यलैंडे, सुमीत नागदेव, और शक्ति मोहन बतौर मेंटोर थे, जबकि रेमो डिसूजा सुपर जज थे। शो को नालासोपारा के रहने वाले 'वी कंपनी (V Company)' नामक एक नृत्य समूह ने जीता था। धर्मेश येलेंडे के निर्देशन में वी कंपनी ने ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए और एक मारूती सुजुकी स्विफ्ट कार भी जीती थी।

2. 'डांस प्लस' सीजन 2 (2016) :

'डांस प्लस' का दूसरा सीजन 22 जुलाई 2016 को शुरू हुआ। इस सीजन का ऑडिशन 3 मई 2016 से 26 मई 2016 तक भारत के कई शहरों में हुए थे। शो को टीम धर्मेश के तनय मल्हारा ने जीता था। शो में पुरस्कार के तौर पर 14 साल के तनय को ट्रॉफी के साथ 25 लाख नगद और एक हुंडई कार ईनाम में दी गई थी। तनय के अलावा टॉप 3 में शो के बाकी दो कंटेस्टेंट पीयूष भगत और सुशांत खत्री रहे थे। इस सीजन के वाइल्ड रिपर क्रू पहले रनर-अप, पीयूष भगत सेकंड रनरअप और सुशांत खत्री तीसरे रनर-अप रहे।

3. 'डांस प्लस' सीजन 3 (2017) :

'डांस प्लस' का तीसरा सीजन 1 जुलाई 2017 को शुरू हुआ था। इस सीजन को टीम पुनीत टीम के बीर राधा शेरपा ने डांस प्लस का तीसरा सीजन जीता। बिर को इनाम के तौर पर 25 लाख रुपए और एक कार मिली है। बिर राधा शेरपा अपने यूनिक डांस स्टाइल से जजों के दिलों को जीता। इस सीजन में अमरदीप सिंह नट पहले रनर अप, आर्यन पात्रा दूसरे रनर अप और शिवानी और तरुण तीसरे रनर अप बने।

4. 'डांस प्लस' सीजन 4 (2018) :

'डांस प्लस' के सीज़न 4 की शुरुआत 6 अक्टूबर 2018 को शुरू हुआ था। शो इस सीजन को राघव जुयाल और सुगंधा मिश्रा ने किया था। इस सीजन को टीम पुनीत के चेतन सालुंके ने डांस प्लस का चौथा सीजन जीता। शो के दौरान पुरस्कार के तौर पर गोल्डन ट्रॉफी के साथ ही उन्होंने 25 लाख रुपये का नकद जीता था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT