Bigg Boss 15: शो में इन 4 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई कंफर्म
Bigg Boss 15: शो में इन 4 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई कंफर्म Sudha Choubey - RE
टीवी शोज़

Bigg Boss 15: शो में इन 4 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई कंफर्म, प्रोमो में दिखी झलक

Author : Sudha Choubey

कलर्स चैनल का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) जल्द ही शुरू होने वाला है। फैंस इस शो का काफी समय से इंतजार कर रहें हैं। इन दिनों ये शो चर्चा में बना हुआ है। शो 'बिग बॉस 15' का ग्रैंड प्रीमियर जल्द ही 2 अक्टूबर को होने जा रहा है। ऐसे में शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं। बीते दिन शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें चार कन्फर्म कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा किया गया है।

सामने आया प्रोमो:

कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस 15' का प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो में मेकर्स ने किसी भी कंटेस्टेंट का चेहरा नहीं दिखाया है। हालांकि, वीडियो को ध्यान से देखने पर करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, सिंबा नागपाल और अफसाना खान की झलक दिखाई दे रही है।

कलर्स चैनल ने इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "बिग बॉस 15 के इस जंगल में दंगल करने आ रहे हैं बड़े ही अद्भुत कंटेस्टेंट, क्या आप इन्हें पहचान सकते हैं?" शो का प्रोमो वीडियो सामने आने के बाद फैंस शो के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

क्या दिखाया है प्रोमो में:

सामने आए प्रोमो की बात करे, तो 'बिग बॉस 15' के प्रोमो वीडियो में सभी कंटेस्टेंट जंगल में नजर आ रहे हैं। वीडियो में सबसे पहले एक फीमेल कंटेस्टेंट की एंट्री दिखाई दे रही है। ये फीमेल कंटेस्टेंट्स टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश लग रही हैं। प्रोमो में पंजाबी सिंगर अफसाना खान की झलक भी दिखाई गई है। वो गाना गाते हुए दिखाई दे रही है। आवाज से ये साफ है कि, अफसाना खान शो में एंट्री कर रही हैं। इसके अलावा दो मेल कंटेस्टेंट्स की झलक देखकर कहा जा सकता है कि, ये दो कंटेस्टेंट करण कुंद्रा और सिम्बा नागपाल हैं।

ये सेलेब्स भी आ सकते हैं नजर:

वैसे आपको बता दें कि, इन चारों के अलावा शो में आसिम रियाज के भाई उमर रियाज, एक्ट्रेस डोनल बिष्ट, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। बता दें, ‘बिग बॉस 15’ 2 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाने वाला है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT