कृष्णा अभिषेक ने शो के बीच में कहा बॉय
कृष्णा अभिषेक ने शो के बीच में कहा बॉय Social Media
टीवी शोज़

कृष्णा अभिषेक ने शो के बीच में कहा बॉय, जानें क्या है मामला

Author : Sudha Choubey

सोनी टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में हर हफ्ते नए मेहमान आते हैं और नए-नए राज खुलते हैं। दर्शक कपिल शर्मा के इस शो को खूब पसंद करते हैं। शो के साथ जुड़े सभी कलाकार बेहतरीन काम कर इंप्रेस कर रहे हैं। फैन्स को कृष्णा अभिषेक की कॉमेडी तो कुछ ज्यादा ही पसंद आ रही है। उनकी कपिल संग जुगलबंदी को भी काफी एन्जॉय किया जा रहा है। ऐसा कहा जाने लगा है कि, कृष्णा तो कपिल के शो की जान हैं, लेकिन हाल ही में खबर आई है कि, कृष्णा ने कपिल शर्मा शो को छोड़ने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने यह बात शो के दौरान मजाकिया अंदाज में कही है।

क्या है मामला:

दरअसल, 'कपिल शर्मा शो' के आने वाले एपिसोड में जाने-माने कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा नजर आएंगे। इसका एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। सामने आए इस वीडियो में दिखाया गया है कि, शो में कृष्णा अभिषेक, सपना के किरदार में डांस करते हुए एंट्री मारते हैं। इस दौरान सपना शो पर जैसे ही रेमो डिसूजा को देखती है, तो वह वापस जाने लगती हैं। वह जाने से पहले सभी गेस्ट को एक-एक करके बाय बोलती हैं। इस पर कपिल पूछते हैं, "बॉय क्यों कर रही है, बात नहीं करेगी इनसे?" इस पर सपना कहती हैं, "इतने सारे गेस्ट्स कोई बुलाता है क्या।"

वीडियो में दिखाया गया है कि, कृष्णा काम न देने को लेकर रेमो डिसूजा की चुटकी भी लेते हैं। सपना बोलती है कि, रेमो सर मैंने आप पर एक किताब लिखी है, जिसका नाम है 'डांस का डेमो, डिसूजा का रेमो।"

इस पर कपिल कहते हैं, "ये क्या लिखा है तेरे को पता भी है इनके बारे में।" इसके जवाब में सपना बोलती है, "इनके बारे में किसको नहीं पता है। नए-नए लड़कों को टीवी में स्टार बनाया, फिल्मों में स्टार बनाया।"

सपना (कृष्णा अभिषेक) ने आगे कहा, "देश के कोने-कोने के लड़कों को स्टार बनाया, लेकिन इनकी (रेमो डिसूजा) बिल्डिंग में एक लड़का रहता है। उन्हें कभी कोई काम नहीं दिया। दरअसल, कृष्णा मजाकिया अंदाज में अपनी बात कर रहे हैं कि, वह और रेमो एक ही बिल्डिंग में रहते हैं लेकिन रेमो ने कभी उन्हें कोई काम ऑफर नहीं किया।" इसके बाद सभी लोग ठहाके लगाकर हँसने लगते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT