Dance Deewane 3 Promo
Dance Deewane 3 Promo Sudha Choubey - RE
टीवी शोज़

'डांस दीवाने 3' में एक मजदूर बना कंटेस्टेंट, कहानी सुन भावुक हुईं माधुरी

Author : Sudha Choubey

कलर्स टीवी का पॉपुलर डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' का तीसरा सीजन 27 फरवरी से एक बार फिर धमाल मचाने के लिए बिलकुल तैयार है। शो में देश के कोने-कोने से डांस के टैलेंट्स अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं। अब तक शो के कई प्रोमोज रिलीज किए जा चुके हैं, जिनमें शो के कंटेस्टेंट्स का शानदार डांस देखा जा सकता है। शो के कई प्रोमो रिलीज हो चुके हैं। एक प्रोमो ने लोगों का दिल जीत लिया है। शो के होस्ट राघव जुयाल शो के कंटेस्टेंट उदय को स्टेज पर लाते हैं।

सामने आया ये प्रोमो:

कलर्स चैनल पर 'डांस दीवाने 3' का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें उदय सिंह अपनी मां के साथ स्टेज पर आते हैं और कहानी बताकर रोने लगते हैं। तब धर्मेश उनसे कहते हैं कि, वह सारी चकाचौंध भूलकर अपने हिसाब से डांस करें। इसके बाद उदय डांस से स्टेज पर ऐसी आग लगाते हैं कि, माधुरी दीक्षित हैरान रह जाती हैं। वह उन्हें शो के लिए सिलेक्ट कर लेती हैं। प्रोमो में उदय की दुखभरी कहानी सुन माधुरी भी इमोशनल होती नजर आईं।

कबसे शुरू होगा शो:

बता दें कि, 'डांस दीवाने 3' 27 फरवरी से शुरू हो रहा है, इसे शनिवार और रविवार 'बिग बॉस 14' की जगह 9 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा। शो में माधुरी दीक्ष‍ित, धर्मेश येलान्डे और तुषार कालिया बतौर जज नजर आएंगे, वहीं राघव जुयाल शो को होस्ट करेंगे। 'बिग बॉस 14' का फिनाले 21 फरवरी को है।

कौन हैं उदय सिंह:

उदय सिंह मध्य प्रदेश के एक आदिवासी समुदाय से हैं और मेहनत-मजदूरी करके अपना पेट भरते हैं। बेहद तंगहाली और गरीबी में जिंदगी बिता रहे उदय सिंह तब चर्चा में आए जब उन्होंने टिक-टॉक पर अपने डांस वीडियो बनाकर शेयर करने शुरू किए। इसके बाद तो वह देखते ही देखते सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए। उदय सिंह को डांस करने का बहुत शौक है और इसी शौक के कारण वह मुश्किल हालातों से जूझते हुए भी डांस करते थे। कभी घर के आगे तो कभी गली-मोहल्ले में। लोग बोलते कि यह लड़का पागल हो गया है, पर उदय उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT