KBC 13 : हॉट सीट पर नजर आएंगे नीरज चोपड़ा और पी. श्रीजेश
KBC 13 : हॉट सीट पर नजर आएंगे नीरज चोपड़ा और पी. श्रीजेश Social Media
टीवी शोज़

KBC 13 : हॉट सीट पर नजर आएंगे नीरज चोपड़ा और पी. श्रीजेश, सामने आया प्रोमो

Sudha Choubey

टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' (Kaun Banega Crorepati 13) इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। केबीसी शो शुरुआत से ही लाइमलाइट में बना हुआ है। शो में हर हफ्ते दिग्गज हस्तियां शो में शिरकत करती हैं। इस हफ्ते शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और बॉन्ज मेडल अपने नाम करने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य पीआर श्रीजेश (P. Sreejesh) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉट सीट पर नजर आएंगे।

नीरज चोपड़ा और पी श्रीजेश आएंगे नजर:

बता दें कि, 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के शनदार शुक्रवार एपिसोड में भारत की शान बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा और पी. श्रीजेश नजर आएंगे। ये शो 17 सितंबर को टेलीकास्ट होगा। हाल ही में सोनी टीवी ने शो का एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें नीरज चोपड़ा और पी. श्रीजेश नजर आ रहे हैं। प्रोमो को शेयर करते हुए चैनल ने कैप्शन में लिखा है, "अपने देश का नाम रोशन करके 'केबीसी 13' के मंच पर आने वाले हैं, टोक्यो ओलंपिक 2020 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज और श्रीजेश, सुनिए उनके संघर्ष और ओलंपिक्स के अनुभव को।"

क्या दिखाया है प्रोमो में:

सामने आए इस प्रोमो वीडियो में नीरज चोपड़ा और श्रीजेश शो में अपने मेडल पहनकर एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन जोर-जोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे पसंद कर रहें हैं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन:

'कौन बनेगा करोड़पति 13' के इस नए प्रोमो को देखने के बाद दर्शकों के अंदर भी उत्साह बढ़ गया है। कई लोग यह एपिसोड देखने के लिए बेताब हैं। सामने आए इस प्रोमो पर फैंस ने खूब कमेंट किया है। एक ने कमेंट करते हुए कहा कि, "क्या प्रोमो है, यह बहुत ही गर्व महसूस कराने वाला पल है।" वहीं एक यूजर ने लिखा है, "इस एपिसोड का इंतजार नहीं कर सकता।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT