Bigg Boss OTT में होने वाली है रेखा की एंट्री
Bigg Boss OTT में होने वाली है रेखा की एंट्री Social Media
टीवी शोज़

Bigg Boss OTT में होने वाली है रेखा की एंट्री, संभालेंगी ये बड़ी जिम्मेदारी

Author : Sudha Choubey

Bigg Boss OTT: पॉपुलर और रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) इन दिनों खूब चर्चा में है। शो को सलमान खान के बजाय करण जौहर होस्ट कर रहें हैं। शो को लेकर लगातार नई खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में शो को लेकर खबर आई है कि, शो में इस हफ्ते बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा (Rekha) की एंट्री होने वाली है। शो में उनकी एंट्री एक खास वजह से हो रही है, जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।

शो में होगी रेखा एंट्री:

'पीपिंग मून' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्सेज ने बताया कि, मेकर्स अभिनेत्री रेखा को 'बिग बॉस' का हिस्सा बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी के मेकर्स ने रेखा को बड़ी जिम्मेदारी देना का फैसला किया है। वो रेखा को ट्री ऑफ फॉर्च्यून का जिम्मा देंगे, जो बिग बॉस ओटीटी के बचे हुए प्रतियोगियों की एंट्री 'बिग बॉस 15' में कराएंगी। जिस दिन 'बिग बॉस 15' की शुरुआत होगी, उस दिन रेखा बिग बॉस ओटीटी के प्रतियोगियों का इंट्रोडक्शन सलमान खान से कराएंगी।

सूत्रों का कहना:

सूत्रों का कहना है कि, रेखा उन्हें 'ट्री ऑफ फॉर्च्यून' फॉर्मेट में सलमान से मिलवाएंगी। इसके अलावा रेखा टॉप कंटेस्टेंट्स प्लस और माइनस पॉइंट्स को हाइलाइट कर उनकी खूबी बताएंगी कि, क्यों टॉप कंटेस्टेंट्स इस बिग बॉस 15 का हिस्सा बन सकते हैं। वह प्रतियोगियों की खूबियां बताते हुए यह भी साफ करेंगी कि, वे कैसे रियलिटी शो के 15वें सीजन में एंट्री करने के लिए मजबूत दावेदार हैं।

बता दें कि, अभिनेत्री रेखा टेलीविजन का पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के प्रोमो में भी नजर आईं। वह इस शो के प्रोमोज़ का दो बार हिस्सा बनीं और जब-जब बनीं, तब शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। अब 'बिग बॉस' मेकर्स अपने शो के लिए रेखा को चाहते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT