Bigg Boss 14, Salman Khan
Bigg Boss 14, Salman Khan Social Media
टीवी शोज़

इस दिन होगा बिग बॉस 14 का प्रीमियर, ये एक्ट्रेस होंगी पहली कंटेस्टेंट

Sudha Choubey

Bigg Boss 14: कलर्स का पॉपुलर शो बिग बॉस का 13वां सीजन शानदार रहा है। बिग बॉस के 13वें सीजन की सफलता के बाद इस शो के 14वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शो को लेकर इन दिनों अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं। फैंस बिग बॉस के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनके एंटरटेनमेंट का डोज फिर से शुरू हो सके। वहीं, मेकर्स भी 'बिग बॉस-14' की तैयारियों में जुटे हैं और शो की प्लानिंग पर काम कर रहे हैं। इस बार का 'बिग बॉस' काफी अलग तरह का होने वाला है।

कोरोना वायरस की वजह से भी शो में काफी बदलाव हो सकते हैं और बताया जा रहा है कि, इस बार का शो पहले से काफी अलग हो सकता है। शो के मेकर्स ने अलग-अलग सेलेब्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है और कुछ नाम फाइनल भी हो गए हैं। अब शो के शुरुआत होने की जानकारी सामने आई है।

इस दिन शुरू होगा शो:

खबरों के मुताबिक, सलमान खान के शो का 14वां सीजन टीवी पर इस साल सितंबर में शुरू हो सकता है। कहा जा रहा है कि, 'बिग बॉस' का अगला सीजन 20 सिंतबर 2020 से टेलीकास्ट हो सकता है। हालांकि अभी तक ये खबर मेकर्स द्वारा कंफर्म नहीं की गई है, लेकिन काफी ज्यादा चांस हैं कि, कलर्स का ये हिट शो सिंतबर में ही लॉन्च हो। सलमान खान के फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शो में होंगे कई सारे बदलाव:

बता दें कि, कोरोना काल की वजह से शो में काफी सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स हैं कि, बिग बॉस 14 में जंगल थीम देखने को मिलेगी। घर को जंगल में तब्दील कर दिया जाएगा। शो में मेन हाईलाइट लॉकडाउन होगा। शो की टैगलाइन को लेकर कहा जा रहा है कि, ये 'बिग बॉस 14 होगा रॉकिंग' हो सकती है, ये सीजन पिछले सभी सीजन से अलग और हटकर होगा।

हालांकि, अभी कलर्स और बिग बॉस की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इस पर आधिकारिक कमेंट आना बाकी है। वहीं, माना जा रहा है कि, इस बार शो की जंगल थीम भी हो सकती है और कोरोना वायरस का असर भी इस फिल्म पर देखने को मिल सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT