भारत को मिले अब तक तीन राफेल लड़ाकू विमान
भारत को मिले अब तक तीन राफेल लड़ाकू विमान Social Media
भारत

भारत को मिले अब तक तीन राफेल लड़ाकू विमान, सरकार ने दी जानकारी

Author : Sudha Choubey

हाइलाइट्स :

  • भारत को मिले अब तक तीन राफेल लड़ाकू विमान।

  • इसका इस्तेमाल वायुसेना के पायलट और टेक्नीशियंस को प्रशिक्षित करने में होता है।

  • पहला राफेल जेट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8 अक्टूबर को फ्रांस स्थित एयरबेस पर हासिल किया था।

  • रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2020 तक चार राफेल जेट की पहली खेप भारत पहुंच जाएगी।

राज एक्सप्रेस। भारत को अब तक तीन राफेल लड़ाकू विमान मिल गये हैं। इस बात की जानकारी भारत सरकार ने दी है। बीते दिन बुधवार को भारत सरकार ने बताया कि, भारतीय वायु सेना को अब तक तीन राफेल जेट विमान सौंपे गए हैं और उनका इस्तेमाल फ्रांस में वायुसेना के पायलट और टेक्नीशियंस को प्रशिक्षित करने में किया जा रहा है। भारत और फ्रांस ने सितंबर 2016 में 36 राफेल विमानों के लिए 7.87 अरब यूरो या करीब 59,000 करोड़ रुपये के समझौते पर दस्तखत किए थे।

रक्षा राज्य मंत्री ने बताया :

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा, "तीन भारतीय वायुसेना के पायलटों और टेक्नीशियंस को फ्रांस में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए अब तक 3 राफेल लड़ाकू विमान सौंपे गए हैं।"

इस दिन सौंपा गया पहला राफेल विमान :

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8 अक्टूबर को फ्रांस स्थित एयरबेस पर पहला राफेल जेट हासिल किया था। हालांकि, बाकी दो विमान कब सौंपे गए यह नहीं बताया गया। चार राफेल जेट की पहली खेप मई 2020 तक भारत पहुंच जाएगी। भारत और फ्रांस ने सितंबर 2016 में 36 राफेल जेट के लिए 58 हजार करोड़ रुपए की डील की थी।

राफेल डील 2.86% कम कीमत :

वहीं नाइक ने यह नहीं बताया कि, शेष 2 राफेल जेट भारत को कब दिए गए। नाइक के मुताबिक, मीडियम मल्टी-रोल कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (एमएमआरसीए) डील को लेकर यूपीए सरकार ने सौदेबाजी की थी, जिस पर 2014 की शुरुआत तक चर्चा हुई, मगर बात नहीं बन पाई। इसके बाद हुई डील में राफेल जेट की कीमत 2.86% कम थी।

राजनाथ सिंह ने समारोह में कहा :

गौरतलब है कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रथम राफेल लड़ाकू विमान सौंपे जाने के समारोह में कहा था कि, ये लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना को और मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने राफेल में करीब 25 मिनट उड़ान भी भरी थी। राजनाथ सिंह ने राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने से ठीक पहले नए विमान का शस्त्र पूजन किया और उस पर ओम तिलक लगाया तथा पुष्प एवं एक नारियल चढ़ाया था। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT