Delhi Assembly Election
Delhi Assembly Election  Social Media
भारत

दिल्ली में प्रचंड जीत के साथ 'आप पार्टी' की तीसरी बार वापसी तय

Aditya Shrivastava

राज एक्सप्रेस। दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की तीसरी बार वापसी तय है। दिल्ली वासियों ने केजरीवाल सरकार को प्रचंड बहुमत से देश का दिल कही जाने वाली दिल्ली की कमान सौंपने जा रही है। राजधानी की जनता ने दिल्ली के विकास पर, दिल्ली के काम पर अपना जनादेश दिया है। जनादेश को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने स्वीकार किया है। कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी होते हुए अपना खाता तक नहीं खोल पाई। कांग्रेस के खाते में एक बार फिर शून्य दिख रहा है। जबकि भाजपा ने पिछली बार की अपेक्षा अपनी सीटों में बढ़त की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में देखें किस पार्टी को मिली कितनी सीट

आप आदमी पार्टी (AAP) : 52+10 : 62

भारतीय जनता पार्टी(BJP) : 6+2 : 8

कांग्रेस (INC) : 00

दिल्ली की मुख्य विधानसभा नई दिल्ली का जनादेश देखें तो आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को जनता से 46,758 वोट दिये तो भाजपा से सुनील यादव को 21,061 वोटो का जनादेश मिला है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ रोमेश साहबवाल 3220 वोट मिले हैं।

अरविंद केजरीवाल ने पूर्ण बहुमत मिलता देख कहा, दिल्लीवालों गज़ब कर दिया आप लोगों ने, I LOVE YOU, ये दिल्ली के हर उस परिवार की जीत है। जिसने अपना बेटा मानकर मुझे अपना समर्थन दिया। दिल्लीवालों ने एक नई राजनीति को जन्म दिया है 'काम की राजनीति'। साथ ही कहा कि आज मंगलवार है। हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने आज दिल्ली पर अपनी कृपा बरसाई है। हनुमान जी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद। हम सब दिल्ली वासी प्रभु से यही कामना करते हैं कि आने वाले पांच साल में भी हमें ऐसे ही दिशा दिखाता रहे।

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए AAP और अरविंद केजरीवाल को बधाई। दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

वहीं, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा, मैं दिल्ली की जनता को धन्यवाद देता हूं। मैं हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं दिल्ली के लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं और अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह लोगों की उम्मीदों के अनुसार अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर श्री केजरीवाल और AAP को मेरी शुभकामनाएं और बधाई।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT