AAP President Nishant Tanwar commits suicide
AAP President Nishant Tanwar commits suicide Kavita Singh Rathore -RE
भारत

AAP के अध्यक्ष ने जहर खाकर की आत्महत्या, शक की सुई कांग्रेस पार्षद पर

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। भारत में एक और कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पूरे भारत से मर्डर और आत्महत्या जैसी अलग अलग तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, अब एक आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। इस मामले में अब कांग्रेस पार्टी के पार्षद पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया जा रहा है।

AAP पार्टी के नेता ने की आत्महत्या :

दरअसल, आज यानि गुरुवार को दिल्ली के नारायणा स्थित वार्ड-2 से आम आदमी पार्टी (AAP) के अध्यक्ष निशांत तंवर के जहर खाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। खबरि के अनुसार उन्होंने जहर खाकर अपनी जान दिल्ली-पानीपत हाईवे पर बहालगढ़ के पास दी। वह अपनी कार में कही जा रहे थे। तब अचानक उन्होंने कार को सड़क के एक किनारे खड़ा किया और जहर खा कर अपनी जान दे दी।

भाई ने लगाए आरोप :

अध्यक्ष निशांत तंवर के आत्महत्या करने के बाद उनके भाई ने कांग्रेस पार्टी के पार्षद व उनके पड़ोसी संदीप तंवर पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। निशांत तंवर के भाई का कहना है कि, संदीप तंवर ने उनके भाई को आत्महत्या करने पर मजबवूर किया है। पुलिस द्वारा भाई के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें, पड़ोसी संदीप तंवर ने निशांत तंवर की मौत के चार दिन पहले ही मृतक, उसके भाई और माता-पिता के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची :

दरअसल, दिल्ली-पानीपत हाईवे पर बहालगढ़ के पास एक कार में एक युवक अर्द्धनग्न और बेसुध हालत में पाया गया। युवक की पेंट कार में ही पड़ी हुई थी। जब इलाके के आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो, उन्होंने इस बारे में जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बारे में जानकारी जुटाई और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। जानकारी से सामने आया कि, मृतक की पहचान निशांत तंवर के रूप में हुई। इस बारे में जानकारी उनके घर वालों को दी तब मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि, उसका भाई आम आदमी पार्टी में वार्ड-2 का अध्यक्ष था।

भाई ने बताया :

मृतक के भाई निशिल ने बताया कि, "मंगलवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे के आसपास उसके भाई निशांत ने उसे फोन करके बताया था कि, संदीप उसे परेशान करता रहता है और उन्हें गालियां देता है। साथ ही उसके खिलाफ नारायणा थाने में झूठी FIR भी दर्ज कराई है। निशिल के मुताबिक, उसके भाई ने संदीप तंवर से परेशान होकर जहर खाया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT