Active Corona Case in India
Active Corona Case in India  Social Media
भारत

भारत में कोरोना की वर्तमान स्थिति, यह 9 राज्य हैं सबसे ज्यादा प्रभावित

Author : Kavita Singh Rathore

राज एक्सप्रेस। पूरी दुनिया बुरी तरह से कोरोना वायरस (कोविड-19) की चपेट में आ चुकी है। वहीं, भारत में भी यह बहुत तेजी से फैलता नजर आ रहा है। हालांकि, खुशी की बात यह है कि, भारत में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। यानि जितने लोग कोविड-19 की चपेट में आ रहे हैं, उनमें से काफी ज्यादा लोग कोरोना की जंग जीत कर अपने घरों को भी लौट रहे हैं। एक तरफ भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं तो, दूसरी तरफ ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।

भारत में कोरोना का आंकड़ा :

भारत में कोरोना वायरस जंगल में लगी आग की तरफ दिन ब दिन फैलता ही जा रहा है। हर दिन नए आंकड़े सामने आते हैं। वहीं अब 'केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय' द्वारा सोमवार की सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 48,46,428 पर पहुंच गया है। इनमें से एक्टिव मामले 9,86,598 है। इसके अलावा जो लोग ठीक (रिकवर्ड) होकर अपने घरों को पहुंच गए है उनका आंकड़ा 37,80,108 है। वहीं कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालो का आंकड़ा 79,722 है। बता दें, इन आंकड़ों में भारत के अलग-अलग राज्यों के लोग शामिल हैं।

वर्तमान में भारत में एक्टिव मामले :

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार की सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 'पिछले 24 घंटों में कोरोना के 92 हजार से भी अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा एक दिन (पिछले 24 घंटों) में 92,071 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 1,136 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। अगर वर्तमान में देश के कोरोना संक्रमित मरीजों के रिकवरी रेट की बात करते तो देश में रिकवरी रेट लगभग 75% है, जबकि मरने वाले लोगों की कुल संख्या 79,722 हो चुकी है।

9 राज्यों में सबसे ज्यादा फेल रहा कोरोना :

बताते चलें भारत में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभवित होने वाले 9 राज्य हैं। इन राज्यों कोरोना के 74% एक्टिव मामले हैं। इनमें से,

  • पहले नंबर पर 28% मामलों के साथ महाराष्ट्र है।

  • दूसरे नंबर पर 11% मामलों के साथ कर्नाटक

  • तीसरे नंबर पर 10% मामलों के साथ आंध्र प्रदेश से हैं।

  • चौथे नंबर पर 7% मामलों के साथ उत्तर प्रदेश हैं।

  • पांचवे नंबर पर 5% मामलों के साथ तमिलनाडु हैं।

  • छठें नंबर पर 4% मामलों के साथ ओडिशा हैं।

  • इसके बाद तेलंगाना, असम और छत्तीसगढ़ में 3-3% मामले हैं।

इनके अलावा बाकी 26% मामले देश के अन्य राज्य या केंद्र शासित राज्यों से हैं, परंतु अब तक कोरोना के मरीजों का जो बड़ा आंकड़ा सामने आया है वो इन ही 9 राज्यों से सामने आया है। साथ ही इन्हीं राज्यों में सबसे ज्यादा यानि 81% मरीजों की मौत हो चुकी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT