CM केजरीवाल
CM केजरीवाल Rajexpress
भारत

अगर पंजाब में AAP की सरकार बनती है, तो भगवंत सिंह मान को CM बनाया जाएगा: CM केजरीवाल

Priyanka Sahu

दिल्ली, भारत। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज मंगलवार को मोहाली में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

आप CM के चेहरे का ऐलान :

इस दौरान आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के CM के चेहरे का भी ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि, ''अगर पंजाब में उसकी सरकार बनती है तो भगवंत सिंह मान को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।''

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की तरफ पंजाब सीएम और AAP का सीएम चेहरा भगवंत मान जी हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की तरफ से पंजाब के अगले सीएम और पार्टी का सीएम चेहरा औपचारिक रूप से भगवंत मान जी हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

चन्नी साहब ने जस्टिफाई करने की कोशिश की :

पंजाब में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल और AAP नेता ने कहा- बहुत दुख की बात है कि पंजाब के सीएम के रिश्तेदार के घर पर अवैध बालू खनन मामले में छापेमारी हो रही है। राघव चड्ढा जी ने चन्नी साहब को भी दिखाया था कि, किस तरह वहां पर रेत चोरी हो रही है, लेकिन फिर भी उन्होंने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। बल्कि चन्नी साहब ने जस्टिफाई करने की कोशिश की। तो साफ पता चलता है कि वो और उनका परिवार रेत माफिया में शामिल हैं, तो आप उनसे पंजाब की भविष्य की क्या अपेक्षा की जा सकती है।

पंजाब में बनने जा रही आम आदमी पार्टी की सरकार :

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पंजाब के सीएम को चुनने के लिए 21 लाख 59 हजार लोगों ने राय दी, जिसमें से 93.3 फीसदी लोगों ने भगवंत सिंह मान के नाम पर सहमति जताई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT