NDA की प्रेस वार्ता में बोले CM नीतीश- कोरोना लड़ाई में बिहार सबसे आगे
NDA की प्रेस वार्ता में बोले CM नीतीश- कोरोना लड़ाई में बिहार सबसे आगे Twitter
बिहार

NDA की प्रेस वार्ता में बोले CM नीतीश- कोरोना लड़ाई में बिहार सबसे आगे

Author : Priyanka Sahu

बिहार, भारत। आज दिनांक 06 अक्टूबर को शाम 5 बजे NDA की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में बिहार के मुख्‍‍‍यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा- हमने बिहार के विकास के लिए काम किया है व आगे भी करते रहेंगे।

प्रेस वार्ता में CM नीतिश कुमार ने ये भी कहा, ''कुछ लोग अब अनर्गल बातें कर रहें हैं, लेकिन जब उन्हें जनता ने मौका दिया था तब उन लोगों ने बिहार में अराजकता फैलाने का काम किया है। एक भी काम नहीं था न कानून व्यवस्था, न शिक्षा, न रोड, न बिजली, न स्वास्थ्य । था तो सिर्फ अपहरण, फ़िरौती और गुंडागर्दी।''

CM नीतिश कुमार ने गिनाई उपलब्धियांं :

  • पूरे देश से लोगों को वापस लाने के लिए काम किया गया। रेल गाड़ी से लोगों को वापस लेकर आए। क्वारंटीन करने की भी व्यवस्था की। केंद्र सरकार के द्वारा भी सहायता की गई।

  • कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बिहार सबसे आगे हैं देश के राष्ट्रीय औसत से ज्यादा। बिहार में प्रति दस लाख की आबादी पर सबसे ज्यादा जांच हो रही हैं व रिकवरी रेट में भी बिहार आगे हैं।

  • कोरोना के दौरान सभी का ख्याल रखा गया। अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर में लोगों को रखा गया और प्रति व्यक्ति पर 5300 रुपये खर्च किये गए। हम लोगों का काम जनता की सेवा करना और जो कार्य हमने किया है जनता के बीच उसी को लेकर जाते हैं और जनता जानती है क्या असलियत है।

  • रामविलास पासवान जी जल्द ही स्वस्थ हों, हमारा उनसे पुराना लगाव है| कोई क्या बोलता है इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

  • कुछ लोग सिर्फ अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। मुझे इससे दुख नहीं होता बल्कि हंसी आती है। कौन क्या बोलता है क्या बोल रहा है क्या बोलेगा? इन सब से हम लोगों को कोई मतलब नहीं है, हम लोग साथ हैं, साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे और बिहार के विकास के लिए कार्य करेंगे।

  • समाज में प्रेम का और भाईचारे का भाव रहना चाहिए लेकिन कुछ मनुष्य इस तरह के ही होते हैं जो अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं यह उनकी आदत में है, वे करते रहेंगे लेकिन हम लोग सक्षम बिहार बना रहे हैं।

किसी को अगर अफवाह फैलाने से कुछ करने से अगर आनंद आता है तो करते रहें। हमें उससे फर्क नहीं पड़ता हमारा जो काम है, बिहार का विकास, वो करते रहेंगे।
नीतिश कुमार, बिहार के मुख्‍यमंत्री

CM नीतिश कुमार ने कहा, पहले 24 हज़ार करोड़ रुपये राज्य का बजट था, हम लोगों ने बढ़ाकर उसको 2 लाख 11 हज़ार करोड़ किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT