बिहार, भारत। देश में जारी कोरोना संंकटकाल केे दौर में बिहार में चुनावी महासंग्राम या कहे शंखनाद का आगाज हो गया है। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेेकर आज शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
28 अक्टूबर व 3-7 नवंबर को होंगे चुनाव :
देश में कोरोना वायरस महामारी के बीच बिहार चुनाव पहला बड़ा चुनाव होगा और आज चुनावों की तारीखों का चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव तारीख की घोषणा की, बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में (28 अक्टूबर, 3 नवंबर, 7 नवंबर) को होंगे। चुनाव आयोग द्वारा बिहार चुनाव 2020 की तारीखों की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही अब बिहार में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, कोरोना संकट की वजह से दुनिया के 70 देशों में चुनावों को टाल दिया गया। कोरोना संकट के बीच बिहार और उपचुनावों को लेकर लगातार मंथन किया गया, बिहार चुनाव देश के सबसे बड़े राज्यों में है और ये चुनाव कोरोना काल का सबसे बड़ा चुनाव है।
बिहार चुनावों को लेकर भी सवाल उठ रहे थे, लेकिन आज हम आपके सामने बड़े राज्यों में से एक बिहार के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा करने जा रहे हैं। एक पोलिंग बूथ में 1500 की बजाय एक हजार वोटर्स आएंगे, जिससे पोलिंग बूथ की संख्या बढ़ेगी।सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
बिहार में 3 चरणों में होंगे चुनाव :
पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा।
दूसरे चरण का मतदान 3 नंवबर को होगा।
तीसरे चरण का मतदान 7 नंवबर को होगा।
इसके बाद बिहार विधानसभ चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।
चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनजर कई खास इंतजाम किए :
इस बार बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव होगा। बिहार में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण यानी 28 अक्टूबर को 16 जिलों में 71 सीटों पर चुनाव व 31 हजार पोलिंग स्टेशन। वहीं, दूसरे चरण यानी 3 नवंबर को 17 जिलों की 94 सीटों पर चुनाव एवं 42 हजार पोलिंग स्टेशन और तीसरे चरण यानी 7 नवंबर को 78 सीटों पर चुनाव होगा व 33.5 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे।
चुनाव आयुक्त ने बताया :
इस बार सुबह सात से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।
मतदान की अवधि इस बार खास एक घंटे के लिए बढ़ायी गयी है।
उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था की गई है।
कोरोना मरीज और क्वारंटीन में रह रहे मरीज भी वोट डाल सकेंगे।
चुनाव की तैयारी के लिए 46 लाख मास्क, 6 लाख पीपीई किट, 7.2 करोड़ सिंगल यूज़ हैंड ग्लव्स, 7 लाख हैंड सैनिटाइजर्स, 23 लाख ग्लव्स का इंतजाम होगा।
बता दें, बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर, 2020 को समाप्त होने वाला है, इसी के चलते आज चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। वहीं, बीजेपी के साथ सरकार चला रहे नीतीश कुमार चौथी बार सत्ता में आने के लिए चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, ये चुनाव उनके लिए हर बार से कुछ ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। एक बार फिर मुकाबला नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए बनाम तेजस्वी की अगुवाई में महागठबंधन के बीच है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।