बिहार: CM नीतीश कुमार के करीबी RCP सिंह बने JDU के नए अध्यक्ष
बिहार: CM नीतीश कुमार के करीबी RCP सिंह बने JDU के नए अध्यक्ष Twitter
बिहार

बिहार: CM नीतीश कुमार के करीबी RCP सिंह बने JDU के नए अध्यक्ष

Author : Priyanka Sahu

बिहार, भारत। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जनता दल यूनाइडेट (JDU) मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है।

RCP सिंह को सौंपी JDU के अध्यक्ष पद की कमान :

JDU के नए अध्यक्ष पद की कमान CM नीतीश कुमार के करीबी RCP सिंह को सौंपी गई है। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व आईएएस अधिकारी और राज्यसभा सांसद आर.सी.पी. सिंह को सर्वसम्मति से पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। तो वहीं, जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने आर.सी.पी. सिंह को 'कुशल संगठनकर्ता' बताते हुए उन्हें बधाई दी।

RCP को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर :

आज JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की, इसके बाद जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) RCP सिंह को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। नीतीश कुमार के इस प्रस्ताव के बाद से आरसीपी सिंह के नाम पर मुहर लग गई। बैठक में CM नीतीश कुमार ने कहा- आरसीपी सिंह संगठन का काम काफी पहले से देख रहे हैं। वह संगठन महासचिव का पद भी संभाल रहे हैं। इसी से उन्हें अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव है।

तो वहीं, जदयू नेता केसी त्यागी ने एक प्रेस वार्ता कहा, ''नीतीश जी ने पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने की इच्छा जताई और पद के लिए आरसीपी सिंह का नाम प्रस्तावित किया, जिसे देखते हुए आरसीपी सिंह को अगले तीन साल के लिए पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है।''

बता दें कि, इससे पहले JDU पार्टी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी होने के कारण वह पार्टी को समय नहीं दे पा रहे हैं। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए जदयू को फुल टाइम अध्यक्ष की जरूरत है। फुल टाइम अध्यक्ष से जदयू को बिहार में तीसरे नंबर की से पहले नंबर की पार्टी बना सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT