बेरोजगारी पर नियोजन नीति को लेकर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन
बेरोजगारी पर नियोजन नीति को लेकर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन Social Media
भारत

बेरोजगारी पर नियोजन नीति को लेकर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, कही यह बात

Sudha Choubey

राज एक्सप्रेस। झारखंड विधानसभा सत्र से पहले राज्य में बेरोज़गारी पर नियोजन नीति को लेकर आज सोमवार को भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय नीति और नियोजन नीति को लेकर सरकार का विरोध कर रहे विपक्षी दलों ने सरकार पर झूठ बोलकर जनता को ठगने का आरोप लगाया है।

बता दें कि, झारखंड विधानसभा सत्र से पहले आज सोमवार को राज्य में बेरोज़गारी पर नियोजन नीति को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी नेता हाथ में बैनर लिए नजर आए। इसके साथ ही प्रदर्शन के दौरान सभी नारे बाजी करते हुए नजर आए।

प्रदर्शन के दौरान MLA अनंत ओझा ने कही यह बात:

विरोध प्रदर्शन के दौरान MLA अनंत ओझा ने बात करते हुए कहा कि, "राज्य की जनता और नौजवानों की आवाज़ हम सदन के अंदर और बाहर लगातार उठाएंगे। नौजवान सड़कों पर आ गए हैं और उन्हें लाठी-डंडों के साथ दबाया जा रहा है।" बता दें, पिछले सप्ताह विधानसभा के मेन गेट पर विपक्ष का दर्जा देने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने जमकर बवाल किया था।

अनंत ओझा ने किया ट्वीट:

बता दें कि, MLA अनंत ओझा ने अपने सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "राज्य की हेमन्त सरकार युवाओं को लगातार छलने का काम रही है, एवं नियोजन नीति भी स्पष्ट नही कर पायी है। आज झारखण्ड विधानसभा परिसर में BJP के माननीय विधायक गण के साथ प्रतिकार किया।

विरंची नारायण ने कही यह बात:

वहीं प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के मुख्य सचेतक विरंची नारायण ने कहा कि, "स्थानीय नीति को लेकर सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि, पूर्ववर्ती सरकार ने जो स्थानीय नियोजन नीति को 1985 के आधार पर परिभाषित किया उसे क्यों रद्द कर दिया गया। विरंची नारायण ने कहा हेमंत सरकार ने झूठ बोलकर जनता को ठगने का काम किया है।"

बता दें कि, विधायकों ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा के नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने की मांग किया है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को 2 साल के बाद भी नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं दिया है, जिसके लिए झारखंड भाजपा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT