अमरावती की वर्धा नदी में नाव पलटने से गई 11 की जान
अमरावती की वर्धा नदी में नाव पलटने से गई 11 की जान Social Media
भारत

महाराष्ट्र : अमरावती की वर्धा नदी में नाव पलटने से गई 11 की जान

Author : Kavita Singh Rathore

महाराष्ट्र, भारत। इन दिनों महाराष्ट्र में अन्य राज्यों की तुलना में कोरोना का कहर भी तेजी पर है। वहीं, भारत में अन्य अलग-अलग राज्यों सहित महाराष्ट्र में गंभीर परिस्थितियां भी देखने को मिल रही हैं। इन परिस्थितियों में चाहें भारत में आई प्राकृतिक आपदा हो या फिर कोई गंभीर दुर्घटना। देश में गंभीर हादसे भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, हर दिन किसी न किसी राज्य से किसी बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ ही रही हैं। वहीं, अब महाराष्ट्र के अमरावती से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ गई हैं। इस हादसे के तहत एक नाव वर्धा नदी में पलट गई और नाव में सवार लोगों की डूबने से जान चली गई।

नाव वर्धा नदी में पलटने से 11 की मौत :

दरअसल, इन दिनों कोरोना के साथ ही डेंगू और वायरल जैसी बिमारियों के साथ ही दुर्घटना के चलते भी लोगों की जान जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। वहीं, आज महाराष्ट्र के अमरावती की वर्धा नदी में एक नाव पलट गई। इस नाव में कुल 14 मजदूर सवार थे। इस नाव के पलटने के बाद अब तक 11 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। हादसे के बाद अब तक 3 लोगों के शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 8 लोगों की तलाश जारी है। गालेगाव इलाके में हुई इस घटना के सामने आते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। जल्द ही राहत-बचाव का कार्य शुरू किया गया। खबरों की मानें तो, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

विधायक ने लिया जायजा :

खबरों की मानें तो यह घटना आज ही कुछ घंटों पहले ही हुई है। इस नाव में सवार सभी लोग कहीं से घूमने आये थे, जो नाव से सैर कर रहे थे और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारन नाव पलट गई। अब तक नाव में सवार किसी भी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकीय है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक देवेंद्र भी वहां पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। बताते चलें, कुछ दिनों पहले असम में भी एक बड़ा नाव डूबने का हादसा हुआ था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT