गहलोत सरकार की कैबिनेट बैठक शाम 4 बजे
गहलोत सरकार की कैबिनेट बैठक शाम 4 बजे Social Media
भारत

गहलोत सरकार की कैबिनेट बैठक शाम 4 बजे-महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना

Author : Priyanka Sahu

राजस्थान, भारत। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी का सियासी ड्रामा अभी तक जारी है, इन सबसे बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज (शनिवार) शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। पहले यह बैठक 12:30 बजे होनी थी, लेकिन अब इसके समय में बदलाव 4 बजे कर दिया गया है।

बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना :

बताया जा रहा है कि, CM अशोक गहलोत और उनके मंत्रियों की तरफ से उनके आवास पर 4 बजे बुलाई गई इस कैबिनेट बैठक के दौरान CM अशोक गहलोत एक बार फिर अपने विधायकों से बातचीत करेंगे। विधानसभा सत्र को लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र की तरफ से उठाई गई आपत्तियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना है।

राज्यपाल को भेजेगी संशोधित प्रस्ताव :

जानकारी के अनुसार, वे जवाब पर काम करेंगे राज्यपाल को सत्र में उनकी सहमति के लिए दोबारा प्रस्ताव भेजेंगे। विधानसभा सत्र बुलाने पर अड़े राजस्थान की गहलोत सरकार विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए एक संशोधित प्रस्ताव राज्यपाल कलराज मिश्र को भेजेगी।

बता दें कि, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलाेत विधानसभा का सत्र बुलाना चाहते हैं, लेकिन राज्यपाल कलराज मिश्र ने अभी तक इसकी मंजूरी नहीं दी है। सत्र बुलाने और फ्लोर टेस्ट को लेकर CM गहलोत अपने सभी समर्थक विधायकों के साथ शुक्रवार को राजभवन पहुंचे थे और इस दौरान नाराज विधायकों ने नारेबाजी भी की थी, वहीं इसी दिन शुक्रवार की देर रात साढ़े 9 बजे गहलोत ने अपने आवास पर कैबिनेट बैठक भी की थी, जो करीब ढाई घंटे तक चली। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई कि, बैठक में विधानसभा सत्र बुलाने के कैबिनेट के प्रस्ताव पर राजभवन द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर शुक्रवार रात कैबिनेट बैठक में चर्चा हुई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT