CM चरणजीत सिंह चन्नी के साथ इन नेताओं ने भी राजभवन में ली शपथ
CM चरणजीत सिंह चन्नी के साथ इन नेताओं ने भी राजभवन में ली शपथ Priyanka Sahu -RE
भारत

पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी के साथ इन नेताओं ने भी राजभवन में ली शपथ

Priyanka Sahu

पंजाब, भारत। पंजाब में कांग्रेस ने नए मुख्यमंत्री 'चरणजीत सिंह चन्नी' को बनाया है और आज सोमवार को पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने चंडीगढ़ में राजभवन में शपथ भी ग्रहण कर ली है।

राजभवन में शपथ समारोह :

पंजाब के चंडीगढ़ में राजभवन में शपथ समारोह का आयोजन हुआ, इस दौरान पंजाब के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कांग्रेस विधायक दल के नेता विधायक चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। तो वहीं, राजभवन में चरणजीत के अलावा कांग्रेस नेता सुखजिंदर एस रंधावा एवं कांग्रेस नेता ओपी सोनी ने पंजाब के मंत्री पद की शपथ ली है, यहां दोनों नेता डिप्टी सीएम पद की जिम्‍मेदारी संभालेंगे एवं चरणजीत सिंह प्रदेश के पहले दलित मुख्यमंत्री बन गए हैं, आज उन्‍होंने (चरणजीत सिंह चन्नी) ने 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

राजभवन में चरणजीत चन्नी को राहुल गांधी ने बधाई दी :

चंडीगढ़ में शपथ समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांंधी और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, मंत्री सुखजिंदर रंधावा भी मौजूद रहे। इस दौरान पंजाब के CM पद भी शपथ लेने के बाद पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने राजभवन में चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी।

बता दें कि, पंजाब में अगले साल विधान सभा चुनाव होने हैं और इस राज्‍य में काफी दिनों को घमासान मचा हुआ था, इस बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने CM पद से हटने का फैसला लिया और शनिवार को CM पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस में CM को लेकर पेंच फंसा हुआ था, इसके बाद रविवार देर शाम को CM के लिए दलित समुदाय के नेता चरणजीत सिंह चन्‍नी के नाम का ऐलान हुआ और आज शपथ लेने से पहले आज सुबह पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रूपनगर के एक गुरुद्वारे में पूजा-अर्चना करने पहुंचे और रूपनगर के गुरुद्वारा श्री कटलगढ़ साहिब में अरदास की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT