छत्तीसगढ़ में लोगों ने पीट-पीटकर युवक की ली जान
छत्तीसगढ़ में लोगों ने पीट-पीटकर युवक की ली जान Priyanka Sahu -RE
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लोगों ने पीट-पीटकर युवक की ली जान, परिवार में छाया मातम

Deeksha Nandini

छत्तीसगढ़। धमतरी के सरसोपुरी गांव में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अर्जुनी थाने में अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक के परिजनों ने गांव के सरपंच पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस बने संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया हैं। इस मामले की जांच अभी जारी हैं।

ये हैं मामला :

मिली जानकारी के अनुसार, सरसोपुरी में रहने वाले खिलेश्वर यादव का ग्रामीणों के साथ पैरावट में आग लगने की बात पर विवाद हुआ था। सरपंच से इस विवाद की शिकायत हुई थी। सरपंच के साथ भी खिलेश्वर का एक दिन पहले झगड़ा हो गया था, जिसकी शिकायत सरपंच ने थाने में की गई थी। इस मामले में शुक्रवार की रात गांव में बैठक बुलाई गई। बैठक में एक बार फिर झगड़ा और विवाद हुआ। इसके बाद बताया जा रहा है कि करीब दस से ज्यादा लोगों ने मिलकर खिलेश्वर को मरते दम तक पीट दिया।

हादसे के बाद रात में ही पीड़ित को घायल हालात में धमतरी के अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अब इस मामले में मृतक के परिजनो ने सरपंच पर हत्या का आरोप लगाया हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस हादसे के बाद से परिवार समेत पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ हैं। मृतक के परिवार को काफी गहरा सदमा पंहुचा हैं।

परिजनों ने सरपंच पर लगाया आरोप :

धमतरी के सरसोपुरी गांव में हुए इस हादसे के पीछे सरपंच की साजिश होने का अंदेशा मृतक के परिजनों द्वारा लगाया जा रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि, मृतक के परिवार का और सरपंच के बीच पहले भी विवाद और झड़प चल रहे थी, जिसके बदले की भावना के चलते सरपंच ने दिन जानबूझ कर इस हत्या को अंजाम दिया हैं। इस आशंका के चलते मृतक के परिवार ने सरपंच के खिलाफ आवाज उठाई हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT