महिला पर किया हमला
महिला पर किया हमला Social Media
छत्तीसगढ़

एकतरफा प्रेम में पगलाए आरोपी ने महिला को किया हसिये से घायल

Author : Priyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। देश में अपराधियों के अंदर कानून का कोई खौफ नहीं है, बर्बरता कम होने की बजाय और भयावह होती जा रही है दरअसल हाल ही में एक और ऐसा मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बुधवारी-खपराभट्‌टा मोहल्ला में एक आरोपी ने महिला पर हमला कर किया घायल।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र के बुधवारी का है। जानकारी के अनुसार महिला मुंगेली के लोरमी क्षेत्र रहती है, महिला से एकतरफा प्यार के चक्कर में आरोपी युवक ने नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी। इस वजह से महिला ने घर बदल भी दिया था, महिला बुधवारी के ही खपराभट्‌टा क्षेत्र में जाकर किराए पर रहने लगी।

महिला को हसिये के वार से किया घायल

लेकिन आरोपी ने वहाँ भी परेशान करना शुरू कर दिया, छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के एक केस में आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था। शुक्रवार सुबह जब महिला घर में अकेली थी आरोपी ने महिला पर हंसिए से हमला कर दिया। एकतरफा प्यार के चक्कर में पगलाये युवक ने महिला को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर हंसिए से कई वार किए।

महिला को हासिये के वार से किया घायल

महिला गंभीर रूप से घायल

हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, महिला को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी इंद्रपाल को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT