चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले पर सीएम मान ने दी प्रतिक्रिया
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले पर सीएम मान ने दी प्रतिक्रिया Social Media
भारत

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले पर सीएम मान ने दी प्रतिक्रिया, दिए उच्चस्तरीय जांच के दिए आदेश

Sudha Choubey

चंडीगढ़, भारत। पंजाब स्थित मोहाली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक होने का मामला बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले को लेकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में जबरदस्त हंगामा हो रहा है। वहीं, इस मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने प्रतिक्रिया दी है। भगवंत मान ने लोगों से अपील की है कि, वो अफवाहों पर ध्यान ना दें, सीएम ने एक ट्वीट में कहा कि, वह स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हैं।

भगवंत मान ने कही यह बात:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि, "चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। हमारी बेटियां सम्मान हैं। घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि, मैं प्रशासन के संपर्क में हूं और सभी से अफवाहों से बचने की अपील करता हूं।"

PRO चांसलर डॉ आर.एस बावा ने कही यह बात:

वहीं, PRO चांसलर डॉ आर.एस बावा ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, सोशल मीडिया पर खबरें फैलाई जा रही हैं कि, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (CU) के 7 विद्यार्थियों ने आत्महत्या की है। मैं यह स्पष्ट करता हूं कि, CU में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। इस वक्त CU का कोई बच्चा इस संदर्भ में किसी अस्पताल में नहीं है और न कोई सेहत की समस्या है।"

उन्होंने आगे कहा कि, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, आरोपित लड़की ने अपनी कुछ वीडियो और फोटो अपने प्रेमी को भेजी है। इसके अलावा उसके मोबाइल से कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी हमने पुलिस को मामला दिया है। हमने मामले में FIR दर्ज़ कराई है। बच्चे और माता-पिता किसी भी अफवाह पर यकीन न करें।"

आपको बता दें कि, पंजाब की मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की करीब 60 छात्राओं को नहाते हुए का वीडियो वारयल हुआ है। बताया जा रहा है कि, यह वीडियो कैंपस की ही एक छात्रा ने बनाया था। उक्त छात्रा ने इस वीडियो को अपने पुरुष दोस्त को भेजा जो हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में रह रहा है। उसने इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद छात्राओं ने देर रात करीब ढाई बजे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर मामला दबाने का आरोप लगाया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT