मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Social Media
भारत

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा और आयुर्वेद संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

Sudha Choubey

हरिद्वार, भारत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को हरिद्वार पहुंचे हैं। जहां उन्होंने प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा और आयुर्वेद संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, "हरिद्वार में आयोजित 'प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी' कार्यक्रम में पधारने पर मैं सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।"

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान कहा कि, "आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं है बल्कि आदर्श जीवन जीने की पद्धति है। आयुर्वेद बीमारियों का इलाज तो करता ही है साथ ही आयुर्वेद को अपनाकर हम अपने शरीर को बीमार होने से रोक सकते हैं।"

उन्होंने इस दौरान कहा कि, "पशुधन हमारे देश की बहुत बड़ी ताकत है इसे बचाना एवं इसका संवर्धन करना हमारा प्रमुख रूप से कर्तव्य होना चाहिए। आयुर्वेद के माध्यम से हम अपने पशुधन को भी पूरी तरह से रोग मुक्त रखने का प्रयास कर सकते हैं।"

सीएम धामी ने कहा कि, "मुझे प्रसन्नता है कि, आयुर्वेद और पशु चिकित्सा द्वारा पशुओं के रोग निवारण और रोग नियंत्रण के लिए प्रदेश में मौजूद हर्बल संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।"

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा और आयुर्वेद संगोष्ठी कार्यक्रम में उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं है बल्कि आदर्श जीवन की पद्धति है। ये बीमारियों का इलाज तो करता ही है साथ ही आयुर्वेद को अपनाकर हम अपने शरीर को बीमार होने से रोक सकते हैं।"

जानकारी के लिए बता दें कि, प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा और आयुर्वेद संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में आयोजित 'महाराजा अग्रसेन वार्षिकोत्सव व पारिवारिक मिलन समारोह' कार्यक्रम में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT