पंजाब PCC के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को CM गहलोत ने दी बधाई
पंजाब PCC के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को CM गहलोत ने दी बधाई Social Media
भारत

पंजाब PCC के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को CM गहलोत ने दी बधाई

Author : Priyanka Sahu

दिल्‍ली, भारत। नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बारे में बीते दिन रविवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को PCC का अध्यक्ष घोषित किया।

सिद्धू जी को बधाई एवं शुभकामनाएं :

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा- कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने श्री नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब पीसीसी का अध्यक्ष घोषित किया है। सिद्धू जी को बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि, वह कांग्रेस पार्टी की परंपराओं का पालन करेंगे और सभी को साथ लेकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बढ़ावा देंगे।

पीसीसी के अध्यक्ष बनने के बाद सिद्धू की प्रतिक्रिया :

तो वहीं, आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की ट्वीट के जरिए अपनी पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। इस दौरान उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के साथ की अपने पिता की तस्वीर भी शेयर करते हुए ये बात कही-

उनके पिता 'कांग्रेस के कार्यकर्ता थे, जिन्होंने शाही घराने को छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई'। अपने पिता के 'देशभक्ति कार्य' पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस नेता सिद्धू ने लिखा कि, वह 'कांग्रेस परिवार के हर सदस्य' के साथ काम करेंगे।
नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने एक अन्य ट्वीट कर कहा- पंजाब में कांग्रेस परिवार के हर सदस्य के साथ मिलकर काम करेंगे जीतेगा पंजाब के मिशन को पूरा करने के लिए एक विनम्र कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में पंजाब मॉडल और आलाकमान के 18 सूत्रीय एजेंडा के माध्यम से लोगों की शक्ति वापस देने के लिए मेरी यात्रा अभी शुरू हुई है।

नवजोत सिद्धू ने जताया धन्‍यवाद :

इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी उन पर 'विश्वास जताने' के लिए धन्यवाद दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT