दिल्ली विस चुनाव 2020: दिल्ली को विज्ञापन नहीं, विकास चाहिए: नड्डा
दिल्ली विस चुनाव 2020: दिल्ली को विज्ञापन नहीं, विकास चाहिए: नड्डा Social Media
भारत

दिल्ली विस चुनाव 2020: दिल्ली को विज्ञापन नहीं, विकास चाहिए: नड्डा

Aditya Shrivastava

राज एक्सप्रेस। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का औपचारिक ऐलान हो गया है। 8 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ऐसे में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी चुनाव परिणाम अपने पक्ष में लाने के लिए अपने स्तर की चुनावी भूमिका जमा रहे हैं। इसी के चलते आज भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने त्रिनगर में एक संगठनात्मक बैठक की।

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों की चुनावी प्रतिक्रिया शुरू हो गयी है। इसी के चलते गुरूवार को भाजपा पार्टी कार्यालय से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में बाइक रैली निकली गई। इसी क्रम में आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा नेता डॉ हर्षवर्धन ने आज चुनाव से पहले त्रिनगर में एक संगठनात्मक बैठक की।

त्रिनगर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम दिल्ली में घर-घर जाकर केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली की जनता के साथ किए गए अन्याय और उनसे बोले गए झूठे वादों को उजागर करेंगे। साथ ही साथ देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील करेंगे।

नड्डा ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ बयानबाजी की है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए घोटालों का पर्दाफाश करेंगे। नड्डा ने कहा दिल्ली को विज्ञापन नहीं, विकास चाहिए।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT