दिल्‍ली MCD चुनाव की जीत पर उत्‍साहित CM केजरीवाल का जनता के नाम बड़ा संदेश
दिल्‍ली MCD चुनाव की जीत पर उत्‍साहित CM केजरीवाल का जनता के नाम बड़ा संदेश Social Media
दिल्ली

दिल्‍ली MCD चुनाव की जीत पर उत्‍साहित CM केजरीवाल का जनता के नाम बड़ा संदेश

Author : Priyanka Sahu

दिल्‍ली, भारत। दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के पांचों वार्ड 'रोहिणी सी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी, चौहान बांगड़' के नतीजे आज 3 मार्च को जारी होने के बाद हार-जीत का फैसला हो गया है। इन चुनावों में सत्‍ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) विजय हुई है। MCD उपचुनाव में आप के इस शानदार जीत से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेहद खुश हुए और जनता के नाम ये बड़ा संदेश दियााा।

राजधानी के लोगों को दी बधाई :

दरअसल, दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव में AAP की शानदार जीत के बाद पार्टी कार्यालय से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के नाम संबोधन देते हुए राजधानी के लोगों को बधाई दी है और कहा- नतीजे बताते हैं किेगों ने दिल्‍ली सरकार के कामों पर भरोसा जताया है।

साथ ही MCD उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित दिल्ली के CM केजरीवाल ने येे दावा भी किया है कि, यह तो MCD चुनाव का ट्रेलर है।

जनता AAP के कामों से बहुत ज़्यादा खुश :

दिल्ली की जनता ने दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में 5 में से 4 सीट AAP को देकर आज ये बता दिया कि, वो AAP के कामों से बहुत ज़्यादा खुश है और ज़ीरो सीट जो BJP की आई है वो ये दिखती है कि बीजेपी के 15 साल के काम से MCD में दिल्ली की जनता बहुत नाराज है।
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के CM

लोगों ने काम के नाम पर वोट दिया :

इसके अलावा CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट भी किया, जिसमें लिखा- दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। सबको बधाई। MCD में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब MCD में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।

बता दें कि, दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के पांच वार्ड 'रोहिणी सी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी, चौहान बांगड़' के नतीजे आज 3 मार्च को जारी हुए, जिसमें सत्‍ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) 4 सीट पर, एक सीट पर कांग्रेस का कब्‍जा रहा और भाजपा काे हार का सामना करना पड़ा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT