दिल्‍ली: लॉकडाउन के दौरान गरीबों का ख्याल रखते हुए CM केजरीवाल के बड़े ऐलान
दिल्‍ली: लॉकडाउन के दौरान गरीबों का ख्याल रखते हुए CM केजरीवाल के बड़े ऐलान Twitter Video
दिल्ली

दिल्‍ली: लॉकडाउन के दौरान गरीबों का ख्याल रखते हुए CM केजरीवाल के बड़े ऐलान

Author : Priyanka Sahu

दिल्‍ली, भारत। देश की राजधानी दिल्ली में महामारी कोरोना के संक्रमण बेकाबू होने से लॉकडाउन लागू है और लॉकडाउन के दौरान गरीबों को आर्थिक तंगी का सबसे ज़्यादा सामना करना पड़ता है। इस संबंध में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लॉकडाउन के दौरान गरीबों का ख्याल रखते हुए केजरीवाल सरकार ने कुछ घोषणाएं की हैं।

ऑटो और टैक्सी चालकों को मिलेंगे 5-5 हजार :

दिल्‍ली के CM केजरीवाल ने कहा- ऑटो और टैक्सी चालक दिल्ली की परिवहन व्यवस्था का अभिन्न अंग है। लॉकडाउन के दौरान ऑटो और टैक्सी चालकों की रोज़ी रोटी पर बुरा असर पड़ता है। पिछले साल की तरह इस बार भी हमने दिल्ली के ऑटो और टैक्सी चालकों को 5 हजार रूपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राजनीति का नहीं, इंसानियत का समय है। इस कठिन दौर में मेरी सभी से अपील है कि एक दूसरे की मदद के लिए आगे आएं।

राशन कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ़्त राशन :

दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया है- दिल्ली में 72 लाख राशन कार्ड धारकों को अगले 2 महीने का राशन मुफ़्त में दिया जाएगा। हर मजदूर के खाते में 5-5 हजार रूपये Lockdown गरीब लोगों के लिए आर्थिक संकट पैदा कर देता है। पिछले हफ्ते हमने मज़दूरों के खाते में 5000-5000 रूपये की सहायता राशि डाली थी।

साथ ही दिल्‍ली के CM ने ये दावा भी किया है कि, लॉकडाउन के दौरान गरीबों का ख्याल रख रही केजरीवाल सरकार-

  • सभी मज़दूरों के खाते में 5000 रूपये की सहायता राशि डाली।

  • सभी Auto और Taxi चालकों को 5000-5000 रूपये की सहायता राशि।

  • 72 लाख राशन Card धारकों को अगले 2 महीने मिलेगा मुफ़्त राशन।

बता दें कि, कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 10 मई को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रखने का फैसला लिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT