दिल्ली वाल्मीकि मंदिर में हाथरस बेटी के लिए प्रार्थना सभा में बैठी प्रियंका
दिल्ली वाल्मीकि मंदिर में हाथरस बेटी के लिए प्रार्थना सभा में बैठी प्रियंका Priyanka Sahu -RE
दिल्ली

दिल्ली वाल्मीकि मंदिर में हाथरस बेटी के लिए प्रार्थना सभा में बैठी प्रियंका

Author : Priyanka Sahu

दिल्‍ली, भारत। देश में महामारी कोरोना संक्रमण काल के बीच उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित बेटी के साथ हुए जघन्‍य कांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। हाथरस गैंगरेप केस की शिकार पीड़िता के न्‍याय के लिए दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना सभा आयोजित की गई, इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी वाल्मीकि मंदिर पहुंचीं और प्रार्थना सभा में शामिल हुईं।

प्रार्थना सभा में बोली प्रियंका गांधी :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर पहुंचते ही सबसे पहले दर्शन किए, इसके बाद वाल्मीकि मंदिर में हाथरस की बेटी के न्याय के लिए प्रार्थना सभा हुई। प्रार्थना सभा के दौरान भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ''हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, हमें इसके खिलाफ राजनीतिक लड़ाई तेज करनी होगी, प्रार्थना सभा के दौरान प्रियंका के साथ दूसरे कांग्रेस के नेताओं ने हाथरस की बेटी के लिए 2 मिनट का मौन रखा।''

इसके साथ ही आगे उन्‍होंने पीड़िता के शव का रात में अंतिम संस्कार कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए ये बात भी कही कि, ''रात में अंतिम संस्कार करने की परंपरा नहीं है, आखिर परिवार को अंतिम संस्कार करने क्यों नहीं दिया गया।'' बता दें, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया भी दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में इस प्रार्थना सभा में मौजूद थे।

हाथरस पीड़िता के लिए न्याय की प्रार्थना सभा :

इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा- कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस पीड़िता के लिए न्याय की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए भगवान वाल्मीकि मंदिर पहुंची, जहां स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान गांधीजी ने 214 दिन बिताए थे। हम हर अन्याय के खिलाफ खड़े हैं और रास्ता गांधीजी वाला ही है। #BapuKaBharatBachao

सच छुपाने दरिंदगी पर उतरा UP प्रशासन :

राहल गांधी ने फिर एक ट्वीट साझा कर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, ''UP प्रशासन सच छुपाने के लिए दरिंदगी पर उतर चुका है। ना तो हमें, ना मीडिया को पीड़िता के परिवार को मिलने दिया और ना उन्हें बाहर आने दे रहे हैं। ऊपर से परिवारजनों के साथ मार-पीट और बर्बरता, कोई भी भारतीय ऐसे बरताव का समर्थन नहीं कर सकता।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT