Nehru Memorial Museum & Library
Nehru Memorial Museum & Library Priyanka Sahu -RE
दिल्ली

पूर्व PM की विरासत से कांग्रेस मुक्त, क्‍या मचेगा कोई नया बवाल?

Author : Priyanka Sahu

राज एक्‍सप्रेस। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में बनाया गया नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (Nehru Memorial Museum & Library) सोसाइटी का सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा पुनर्गठन करवा कर एक नई कमेटी बनाई गई है एवं जो पुराने सदस्‍य थे उन्‍हें हटा दिया गया है, फिलहाल देखा जाए तो, राजनीति और भारत से BJP भले ही कांग्रेस मुक्त न करा पाई हो, परंतु उन्‍हीं की पार्टी के सबसे बड़े नेता व पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की विरासत को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस मुक्त कर ही दिखाया है।

नई कमेटी में कौन-कौन शामिल :

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम अब कांग्रेसमुक्त हो गया है, क्‍योंकि पहले कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, करण सिंह और जयराम रमेश शामिल थे, अब इन्‍हें बाहर का रास्ता दिखाया गया तथा उनके स्‍थान पर भाजपा के नेता निर्बन गांगुली, गीतकार प्रसून जोशी और पत्रकार रजत शर्मा को जगह दी गई है।

इसके साथ ही नेहरू मेमोरियल सोसाइटी के चेयरमैन पद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वाइस चेयरमैन राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अलावा मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, प्रह्लाद पटेल, आइसीसीआर चेयरमैन विनय सहस्रबुद्धे, प्रसार भारती चेयरमैन ए. सूर्यप्रकाश के साथ ही व्यय, संस्कृति और आवास व शहरी मामलों के सचिव इसके सदस्य होंगे।

क्‍या इस मसले पर भी मचेगा बवाल

अब बात यह आती है कि, नेहरू मेमोरियल से कांग्रेस के सदस्यों को हटाकर भाजपा के सदस्‍यों का शामिल करने के इस मसले पर बवाल मच सकता है। कांग्रेस और भाजपा दोनों के बीच जमकर सियासत हो सकती है। बताते चलें कि, भाजपा लगातार अलग-अलग मसलों पर जवाहरलाल नेहरू व उनकी विरासत पर सवाल उठाती रही है, साथ ही हमलावर भी रही है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT