NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की PM मोदी से मुलाकात
NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की PM मोदी से मुलाकात Social Media
भारत

दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की PM मोदी से मुलाकात

Priyanka Sahu

दिल्ली, भारत। देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा और विपक्ष दोनों अपने उम्मीदवार चुन चुकी है। विपक्ष की और से राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। तो वहीं, भाजपा ने अपनी तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार घोषित किया है। इस बीच आज गुरुवार को द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंची।

पीएम मोदी से मिली द्रोपदी मुर्मू :

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंची। यहां दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा भाजपा नेता मनोज तिवारी ने द्रोपदी मुर्मू का स्वागत किया। इसके बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उनके निवास पर रवाना हुई और पीएम मोदी से मुलाकात की।

PM मोदी ने किया ट्वीट :

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा-एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों ने पूरे देश में सराहा है। जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के लिए उनकी समझ उत्कृष्ट है।

दिल्ली में भारत के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की।

तो वहीं, राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री ने भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि, "मां राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, यह अविश्वसनीय लग रहा है। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि, ऐसा भी हो सकता है। हमें अब भी भरोसा नहीं हो रहा है कि ऐसा होने जा रहा है। मां को भी यह भरोसा नहीं था।"

द्रौपदी मुर्मू कौन हैं?

द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्य हैं और बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं। उन्होंने बीजेपी पार्टी को साल 1997 में ज्वाइन किया था और इसके बाद कई बड़े पदों को संभाल चुकी हैं। इसके अलावा यदि वे राष्ट्रपति चुनाव में सफल रहती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT