महाराष्ट्र सियासी संकट के बीच गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे मीडिया से मुखातिब
महाराष्ट्र सियासी संकट के बीच गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे मीडिया से मुखातिब Social Media
भारत

महाराष्ट्र सियासी संकट के बीच गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे मीडिया से मुखातिब, दिया यह बड़ा बयान

Author : Priyanka Sahu

महाराष्ट्र, भारत। महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम तेज होता जा रहा है और पल-पल नए मोड़ में मुड़ रहा है। इस बीच अब आज मंगलवार को सियासी संकट के बीच पहली बार एकनाथ शिंदे असम में गुवाहाटी के होटल से बाहर आए और मीडिया से मुखातिब हुए है।

एकनाथ शिंदे ने दिया यह बयान :

इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते वक्त एकनाथ शिंदे ने अपना बयान दिया और कहा कि, "शिवसेना ( उद्धव ठाकरे गुट) की तरफ से अफवाह फैलाई जा रही है। आप निश्चिन्त रहिये, आप बिलकुल फ़िक्र ना करें। यहां सारे लोग ख़ुशी मे हैं। हमारे संपर्क मे इतने लोग हैं….ऐसी खबर शिवसेना की तरफ से फैलाई जा रही है। कृपा करके उन विधायकों के नाम देने चाहिए ताकि उसमे कुछ स्पष्टता (पुष्टि)आ जाएगी। इसमें गलत खबर देके गुमराह करने का काम हो रहा हैं। इसमें किसी को मन मे शंका पैदा करने की जरुरत नहीं, हमारे पास जो 50 लोग हैं वो खुद की मर्जी से आये हैं और वो खुश हैं। एक भूमिका लेके हम यहाँ आये है, खुद के स्वार्थ के लिए हम यहाँ नहीं आये हैं, हिंदुत्व और बालासाहेब के विचार (भूमिका) को लेकर हमलोग यहां आए हुए हैं।"

हमारे जो प्रवक्ता हैं वो पूरी जानकारी आपको दे रहे हैं।हमारा अगला जो कदम होगा उसकी भी जानकारी दी जाएगी। हम शिवसेना में हैं, शिवसेना में ही रहेंगे।हम लोग बालासाहेब की राह पर हैं और बालासाहेब के हिंदुत्व को आगे ले जा रहे हैं।
एकनाथ शिंदे

इतना ही नहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान एकनाथ शिंदे ने ये दावा भी किया है कि, "उनके पास 50 विधायक हैं। जल्द ही वे मुंबई के लिए रवाना होंगे।"

शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन :

बता दें कि, महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच यह खबर सामने आ रही है कि, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। तो वहीं, सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT